फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ranjit Jha, who was running away after shooting a young man in Delhi, was caught

Meerut News: दिल्ली में युवक को गोली मारकर भाग रहे बदमाश रंजीत झा को दबोचा

Mon, 01 May 2023 09:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2023 09:02 AM IST
विज्ञापन
Ranjit Jha, who was running away after shooting a young man in Delhi, was caught
Police - फोटो : Amar ujala
दिल्ली के आदर्श नगर में युवक सोनू दूबे को गोली मारकर भाग रहे बदमाश रंजीत झा उर्फ गांजा को मेरठ अपराध नियंत्रण पुलिस और दिल्ली की स्पेशल सेल ने रविवार देर रात सुबेपुर गांव के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


दिल्ली के मुकंदपुर पार्ट वन निवासी रंजीत झा सुपारी लेकर हत्या करने वाला बदमाश है। वह मनोज की हत्या के मामले में वांछित था। उस पर अन्य कई केस भी दर्ज हैं। रंजीत का एक साथी बाबू फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मौके से 9 एमएम की पिस्टल और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर इस बदमाश ने आदर्श नगर निवासी साेनू दुबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसके बाद वह बाइक लेकर गाजियाबाद की ओर फरार हो गया। उसकी लोकेशन के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के इंस्पेक्टर शिवकुमार और एसआई अनिल ढाका टीम के साथ पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कंकरखेड़ा थाने के सुबेपुर गाव के पास आकर आरोपी की घेराबंदी की। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। पैर में गोली लगने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


पुलिस के मुताबिक रंजीत थाना बुराड़ी के एक हत्याकांड में भी वांछित था। इसमें मनोज की हत्या की गई थी। इस मामले में आरोपी मुकेश उर्फ बोना को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन दो शूटर फरार हो गए थे। जांच में पता चला था कि वर्ष 2020 में मुकेश के दो साथियों अनुज और आनंद की हत्या राजा ने पांच शूटरों से कराई थी। इस पर मुकेश बोना ने राजा को मारने के लिए रंजीत और गौरव से संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed