फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ranjishan beauty parlor operator shot

Meerut News: रंजिशन ब्यूटी पार्लर संचालक को गोली मारी

Sun, 01 Oct 2023 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ranjishan beauty parlor operator shot
बहसूमा (मेरठ)। ब्यूटी पार्लर संचालक को बाइक सवार तीन युवकों ने शनिवार दोपहर महमूदपुर सिखेड़ा मार्ग स्थित साधन सहकारी समिति के पास गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। घायल के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन




गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी प्रदीप कुमार उर्फ लालू (25) मवाना में ब्यूटी पार्लर संचालक है। शनिवार दोपहर को प्रदीप ई-रिक्शा से गांव से बहसूमा आ रहा था। महमूदपुर सिखेड़ा मार्ग पर स्थित साधन सहकारी समिति के पास बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। एक गोली हाथ को छूते हुए निकल गई जबकि दूसरी गोली कूल्हे में धस गई। गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रदीप को मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों में उसे मेरठ रेफर कर दिया। एसपी क्राइम अमित कुमार ने मौका मुआयना कर पुलिस को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रदीप के पिता विजेंद्र ने तहरीर में बताया कि उसके पुत्र पर पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला किया है। वर्ष 2022 में हसापुर निवासी हिमांशु के खिलाफ कुकर्म, जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज है। अब इस मुकदमे में गवाही नहीं देने की धमकी दी जा रही थी। हिमांशु एसएसबी फोर्स में तैनात है। पुलिस ने हंसापुर निवासी हिमांशु के भाई समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed