फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ranji Trophy: UP and Bihar teams will clash from today, weather can hinder the match

Ranji Trophy: खराब मौसम की वजह से नहीं हो सका मैच, यूपी और बिहार की टीम को करना होगा इंतजार

Fri, 19 Jan 2024 12:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 19 Jan 2024 12:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच रणजी ट्रॉफी मैच आज शुक्रवार से भामाशाह क्रिकेट मैदान में होना था। लेकिन खराब मौसम की वजह से मैच शुरू नहीं हो सका है।

विज्ञापन
Ranji Trophy: UP and Bihar teams will clash from today, weather can hinder the match
खराब मौसम की वजह से नहीं हो सका मैच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में भामाशाह क्रिकेट मैदान में उत्तर प्रदेश और बिहार टीम के बीच आज शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी मैच होना है। मैच सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होना था लेकिन, खराब रोशनी के कारण मैच शुरू नहीं हो सका। ऑन फील्ड अंपायर अनिल चौधरी और अक्षय मराठे ने फील्ड पर जाकर मौसम की स्थिति को देखा तो मौसम खराब होने के कारण अभी भी मैच शुरू नहीं हो सका। वहीं, उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाड़ी इस दौरान फुटबॉल खेलकर समय बिताते रहे।

विज्ञापन


मेरठ के भामाशाह क्रिकेट मैदान में शुक्रवार से उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच रणजी ट्रॉफी मैच खेला जाना है। दोनों टीमों ने गुरुवार को मैदान में जमकर अभ्यास किया। उत्तर प्रदेश की टीम सुबह 11 बजे मैदान में पहुंची, वहीं बिहार की टीम 12 बजे मैदान में पहुंची।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की टीम के कोच सुनील जोशी के नेतृत्व में खिलाड़ी समर्थ, आर्यन, प्रियम गर्ग, कप्तान नितीश राणा, अक्षदीप नाथ, समीर रिजवी, करन शर्मा, सौरभ कुमार, अंकित राजपूत, यश दयाल, सौरभ, विनीत पंवार आदि ने अभ्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उत्तर प्रदेश चयन समिति के प्रमुख गोपाल शर्मा भी सभी खिलाड़ियों पर नजर रखे हुए थे। बिहार की टीम में शामिल कप्तान आशुतोष अमन, वीर प्रताप सिंह, सचिन, बाबुल, नवाज, एस गनी, वैभव सूर्यवंशी, श्रमन, बिपिन, हिमांशु, रवि, रिशव, बिन्नी आदि खिलाड़ी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश की टीम के साथ जुड़े नितीश कुमार
उत्तर प्रदेश की टीम की कप्तानी कर रहे नितीश कुमार भी बृहस्पतिवार को टीम के साथ जुड़े और अभ्यास किया। वहीं, रिंकू सिंह बृहस्पतिवार देर रात को मेरठ पहुंच सकते हैं। अगर वह यहां आते हैं तो शुक्रवार आज से होने वाले मैच में वह भी टीम का हिस्सा होंगे। बुधवार को वह बंगलुरु में अफगानिस्तान के साथ खेले गए टी-20 मैच में इंडिया टीम का हिस्सा थे। शुक्रवार को उनके भी यूपी की टीम में शामिल होने की बात कही जा रही है।

कोहरे के कारण देरी से शुरू हो सकता है मैच
उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच मैच शुक्रवार सुबह नौ बजे मैच शुरू होना था लेकिन, खराब मौसम होने की वजह से शुरू नहीं हो पाया। बृहस्पतिवार की बात करें तो सुबह के समय काफी कोहरा रहा, जिस कारण अभ्यास सत्र में भी देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed