फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ranji Trophy 2025: Over 7 Players from Meerut Eye Spot in UP Team, Season Begins Oct 15

क्रिकेटर तैयार: 15 अक्तूबर से शुरू होगा रणजी का रण, मेरठ से इस बार भी सात से अधिक खिलाडियों की दावेदारी

Sat, 28 Jun 2025 04:16 PM IST
डिंपल सिरोही ऋषिपाल सिंह,संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
ऋषिपाल सिंह,संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 28 Jun 2025 04:16 PM IST
सार

रणजी ट्रॉफी का पहला चरण 15 अक्तूबर से शुरू होगा और मेरठ से सात से अधिक खिलाड़ी यूपी टीम में जगह पाने के लिए दावेदारी पेश करेंगे। घरेलू सीज़न के कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है।

विज्ञापन
Ranji Trophy 2025: Over 7 Players from Meerut Eye Spot in UP Team, Season Begins Oct 15
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खिलाड़ियों को पहचान दिलाने वाले घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरूआत 15 अक्तूबर से होने जा रही है। पहला चरण 19 नवंबर तक खेला जाएगा। वहीं नॉकआउट मुकाबले 6 फरवरी से 28 फरवरी तक खेले जाएंगे। 

विज्ञापन


बीसीसीआई की ओर से रणजी ट्रॉफी, कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी समेत कई शृंखलाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं, मेरठ के क्रिकेटर भी इस टूर्नामेंट को लेकर तैयार हैं। मेरठ से पिछले सत्र की तरह इस बार के सत्र में भी सात से अधिक खिलाड़ी यूपी की टीम का हिस्सा हो सकेंगे। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में भी मेरठ के समीर, शुभम, ऋषभ समेत कई खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 28 जून को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranji Trophy 2025: Over 7 Players from Meerut Eye Spot in UP Team, Season Begins Oct 15
क्रिकेटर शिवम मावी - फोटो : अमर उजाला
यूपी टी-20 लीग का तीसरा सीजन अगस्त में है। इसके बाद अक्तूबर में घरेलू सत्र शुरू हो जाएगा। इसे लेकर खिलाड़ी भी तैयार हैं। मेरठ से अंडर-19, अंडर-23 और रणजी टीम में लगातार खिलाड़ी खेलते रहे हैं। 

 

Ranji Trophy 2025: Over 7 Players from Meerut Eye Spot in UP Team, Season Begins Oct 15
क्रिकेटर समीर रिजवी - फोटो : अमर उजाला
टूर्नामेंट के प्रदर्शन के चलते मेरठ के भुवनेश्वर कुमार, प्रवीन कुमार, कर्ण शर्मा, सौरभ कुमार भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा वीनूू मांकड़ ट्रॉफी अक्तूबर में, मैंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी नवंबर से, कूच बिहार ट्रॉफी मैच 16 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। (संवाद)

 

Ranji Trophy 2025: Over 7 Players from Meerut Eye Spot in UP Team, Season Begins Oct 15
क्रिकेटर शुभम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
पिछले सत्र में सात खिलाड़ी थे शामिल
यूपी की रणजी ट्रॉफी में पिछले वर्ष मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद के 10 खिलाड़ी टीम का हिस्सा थे। इनमें मेरठ के सात खिलाड़ी थे। टीम में मेरठ क्षेत्र से प्रियम गर्ग, समीर रिजवी, विजय कुमार, सौरभ कुमार, शिवम मावी, रितुराज शर्मा, शुभम मिश्रा आदि खिलाड़ी शामिल हैं। सहारनपुर के आकिब खान, गाजियाबाद से माधव कौशिक आदि भी टीम का हिस्सा थे।
 

Ranji Trophy 2025: Over 7 Players from Meerut Eye Spot in UP Team, Season Begins Oct 15
क्रिकेटर शुभम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
इस सत्र में भी पेश करेंगे दावेदारी
अक्तूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में इस बार भी मेरठ के खिलाड़ियों की भरमार रहेगी। मेरठ से भुवनेश्वर कुमार, समीर रिजवी, रितुराज शर्मा, विजय कुमार, विनीत पंवार, शुभम मिश्रा, शिवम मांवी इस बार भी टीम का हिस्सा रह सकते हैं। यूपी लीग में भी मेरठ के इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। वहीं कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में यशु प्रधान, मानव सिंधु, रिषभ बंसल, अंकुर चौहान, इंजमाम, पूर्णांक त्यागी, दिव्यांश राजपूत आदि टीम का हिस्सा रह सकते हैं।
 

Ranji Trophy 2025: Over 7 Players from Meerut Eye Spot in UP Team, Season Begins Oct 15
क्रिकेटर विनीत पंवार - फोटो : अमर उजाला

पहले सत्र में ये रहेंगे यूपी के रणजी ट्रॉफी मैच 
 15 अक्तूबर    आंध्र पदेश के साथ 
 25 अक्तूबर    ओडीसा के साथ 
 8 नवंबर से    नागालैंड के साथ 
 16 नवंबर से     तमिलनाडू के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed