फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ranji battle begins on the 11th; no match in Meerut this time either.

Meerut News: 11 से होगा रणजी का रण, मेरठ में इस बार भी नहीं मैच

Sun, 04 Oct 2026 08:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Ranji battle begins on the 11th; no match in Meerut this time either.
- कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में ही मेरठ में 12 सितंबर से होगा एक मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। इस माह 11 अक्तूबर से रणजी ट्रॉफी मैच शुरू होने जा रहे हैं। 12 अक्तूबर से कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच शुरू हो रहे हैं। इसमें मेरठ को कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच तो मिल गया है लेकिन रणजी मैच इस बार भी मेरठ में नहीं हो सकेगा। वर्ष 2023-24 सत्र के बाद अभी तक यहां रणजी ट्रॉफी मैच नहीं हो सका है। वहीं घरेलू शृंखला को लेकर मेरठ के कई खिलाड़ी कानपुर में आयोजित कैंप में प्रतिभाग कर रहे हैं। एक या दो दिन में यूपी रणजी ट्रॉफी टीम की घोषणा की जा सकती है। इसमें मेरठ के प्रियम गर्ग, समीर रिजवी, विनीत समेत, विजय कुमार कई क्रिकेटरों का नंबर लग सकता है।
रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम का पहला मैच बिहार के खिलाफ खेला जाएगा। पहला चरण 11 अक्तूबर से चार नवंबर तक चलेगा। इसमें उत्तर प्रदेश के बिहार, गोवा, जम्मू कश्मीर के साथ मुकाबले खेलने हैं। 11 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश का पहला मैच बिहार के साथ, 18 अक्तूबर को दूसरा मैच गोवा के साथ, तीसरा मैच 26 अक्तूबर से पांडेचेरी के साथ खेला जाएगा। इसके बाद रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण 17 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

यहां भामाशाह मैदान में हर साल बीसीसीआई की ओर से अंडर-19, अंडर-23 और रणजी ट्रॉफी मैच को मिलाकर कम से कम तीन मैच कराए जाते थे। इस पिछले वर्ष भी मात्र एक मैच कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में ही हो पाया है। वहीं इस बार भी 12 अक्तूबर से कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में यूपी और महाराष्ट्र के बीच एक मैच होगा। वर्ष 2023 में मेरठ में आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच यूपी और बिहार के बीच हुआ था। 2025 में यहा यूपी और झारखंड के बीच रणजी ट्रॉफी मैच होने जा रहा था लेकिन वह भी लाइव प्रसारण न होने के कारण नहीं हो सका। अब इस साल भी यहां रणजी ट्रॉफी मैच नहीं होगा। दोनों चरण के शेड्यूल में मेरठ का नाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed