{"_id":"60ca64628ebc3e2daf3687cc","slug":"rangdari-mamle-mein-nikhil-arrested-meerut-news-mrt5430769152","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मामला: पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और आरोपी, मुख्य आरोपी समेत चार को पहले भेजा था जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मामला: पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और आरोपी, मुख्य आरोपी समेत चार को पहले भेजा था जेल
Thu, 17 Jun 2021 08:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 08:21 AM IST
सार
व्यापारी से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी एक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मेरठ: आरोपी बदमाश अस्पताल में भर्ती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कपड़ा व्यापारी से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में लालकुर्ती पुलिस ने फरार निखिल निवासी मवाना को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी गगनदीप समेत चार आरोपी को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
लालकुर्ती स्थित कपड़ा व्यापारी संतराम सिंह नय्यर की पत्नी मनमोहन कौर के मोबाइल पर एक सप्ताह पहले फोन कर बदमाशों ने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि कपड़ा व्यापारी के बेटे गुरुजोत सिंह और उसके दोस्त गगनदीप में एक महिला मित्र को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
इसके चलते गगनदीप ने रंगदारी मांगने की साजिश रची थी। पुलिस ने गगनदीप सहित चार आरोपी जेल भेज दिए थे, जबकि दो आरोपी विवेक निवासी फलावदा और निखिल निवासी मवाना फरार चल रहे थे। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार निखिल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विवेक अभी फरार है।
विज्ञापन