फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rancy Crowned Teej Queen

Meerut News: रैंसी के सिर पर सजा तीज क्वीन का ताज

Sun, 16 Aug 2026 09:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
Rancy Crowned Teej Queen
परीक्षितगढ़। अखिल विद्या समिति व नगर पंचायत के तत्वावधान में ऐतिहासिक गांधारी सरोवर प्रांगण में तीज मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन संयुक्त रूप से चेयरमैन हिटलर त्यागी व मेला अध्यक्ष बरखा जाटव ने किया।
विज्ञापन

चेयरमैन हिटलर ने कहा कि मेला हमारी संस्कृति की पहचान है। हमें इस विरासत को आगे बढ़ाना है। सबको मिल-जुलकर ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए तभी क्षेत्र की पहचान बनती है। तीज क्वीन प्रतियोगिता में क्वीन का खिताब रैंसी ने अपने नाम किया। हितैषी बंसल प्रथम और अंजलि वर्मा द्वितीय स्थान पर रही। सभी को स्मृति चिह्न व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में मोहिनी वर्मा, पूनम रूहेला, रिंकू सिंह, ऋतु गौतम, पायल रही। वहीं मेले में महिलाओं ने झूले का आनंद लेते हुए महिलाओं ने मंगल गीत गाए। वहीं बच्चों ने खेल खिलौने व चाट पकौड़ियों का आनंद लेते हुए खूब मौज मस्ती की। टीम तेजस्विनी के प्रदर्शन को खूब सराहा गया। मेला अध्यक्ष बरखा जाटव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता भगवती प्रजापति व संचालन स्वाति चौधरी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान सभासद कपिल वाल्मीकि, हेम कुमार, सभासद पति संदीप जाटव, आदेश गुर्जर, कमल कांत सिंघल, शौकीन ठेकेदार, राहुल त्यागी, राजेश गुर्जर, सागर चौधरी, नंद किशोर पप्पू, संतराम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed