फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramzan 2023: Preparations for Ramzan begins, first Ramzan may be on 23rd March

Ramzan 2023: रमजान की तैयारियां शुरू, 23 को हो सकता है पहला रोजा, मुस्लिम क्षेत्रों में रौनक बढ़ी

Tue, 21 Mar 2023 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Mar 2023 11:35 AM IST
सार

रमजान का मुबारक महीना शुरू होने से पहले मुस्लिम क्षेत्रों और मस्जिदों में रौनक दिखने लगी है। 22 मार्च की शाम चांद देखने के साथ रमजानुल मुबारक महीने का आगाज होने की उम्मीद है। वहीं रोजेदारों के लिए बाजार में सिवंई, खजला और अन्य सामान बनाकर तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Ramzan 2023: Preparations for Ramzan begins, first Ramzan may be on 23rd March
सेवई की खरीददारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रमजान मुबारक का महीना 23 मार्च से शुरू हो सकता है। 22 मार्च की शाम चांद देखने के साथ रमजानुल मुबारक महीने का आगाज होगा। ऐसे में शहर के मुस्लिम क्षेत्रों में रौनक शुरू हो गई है। गुदड़ी बाजार में रमजान महीने में सहरी में इस्तेमाल होने वाली सिवंई, खजला और डबल रोटी तैयार होने लगी हैं। जो मेरठ शहर के साथ आसपास के जिलों में सप्लाई होगा। 

विज्ञापन


गुदड़ी बाजार में व्यापारी दिलशाद ने बताया रमजान शुरू होने के दस से पंद्रह दिन पहले सिवंई और अन्य सामान बनाना शुरू कर देते हैं। रमजान शुरू होने पर मांग बढ़ जाती है, जिसके लिए माल स्टॉक रखना होता है। उन्होंने बताया कि गुदड़ी बाजार के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में काफी मात्रा में सिवंई, खजला और अन्य सामान बनाया जाता है। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Meerut News: हाजी याकूब की 31 करोड़ 70 लाख की संपत्ति जल्द होगी जब्त, 32 वाहन भी हैं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

22 मार्च को देखेंगे चांद 
नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि 23 मार्च से रमजान का महीना शुरू हो सकता है। अकीदतमंद 22 मार्च को रमजान का चांद देखेंगे। अगर चांद न दिखा तो गुदड़ी बाजार में चांद कमेटी की बैठक होगी। इसमें शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य उलमा शामिल होंगे। वह दारुल उलूम देवबंद, दिल्ली मकरज, लखनऊ सहित अन्य बड़े इस्लामिक इदारों में संपर्क करेंगे। देश में कहीं भी चांद दिखने की पुष्टि हुई तो 23 से रमजान शुरू हो जाएंगे। चांद न दिखने की सूरत में 23 मार्च को चांद देखा जाएगा और तब 24 मार्च से रमजान होंगे।

रमजान में बिजली-पानी मुहैया कराने के निर्देश
मेरठ। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने सोमवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा को निर्देश दिए हैं कि रमजान माह के मुबारक मौके पर सफाई, बिजली-पानी और पुलिस व्यवस्था मुहैया कराई जाए। यह मुसलमानों का बड़ा त्योहार है। इसमें मुस्लिम समाज इबादत करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed