फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   #RamRahim 'Barnawa Ashram' turned into a cantonment, force deployed throughout the city

#RamRahim का 'बरनावा आश्रम' छावनी में तब्दील, पूरे शहर में फोर्स तैनात

Sat, 26 Aug 2017 11:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Sat, 26 Aug 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
#RamRahim 'Barnawa Ashram' turned into a cantonment, force deployed throughout the city
बाबा राम रहीम दोषी करार

साध्वी यौन शोषण केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकूला की सीबीआई अदालत ने दोषी करार दिया है। हालांकि सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाया जाएगा। बाबा गुरमीत राम रहीम के बरनावा आश्रम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बाबा के समर्थक शहर का माहौल बिगाड़ सकते हैं, इसी के आभाव में पूरे शहर में पुलिसफोर्स तैनात कर दी है। जानकारी मिल रही है कि बाबा राम रहीम के आश्रम पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, हालांकि पुलिस पूरी तरह से सख्त है।    

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के लाखों सेवादार और संत समर्थकों ने शुक्रवार सुबह पंचकुला में डेरा डाल लिया था। हरियाणा और पंजाब के अलावा बागपत में भी अलर्ट जारी किया। एसपी डी प्रदीप कुमार ने बताया जनपद में विशेष चौकसी बरती जा रही है। बिनौली थाने के अलावा आसपास के थानों की पुलिस बरनावा आश्रम पर तैनात कर दी। यहां शुक्रवार को चार थानों की पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा बृहस्पतिवार को निवाड़ा चौकी पर हरियाणा जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई थी। निवाड़ा चौकी पर भी अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई थी। वेस्ट यूपी का इकलौता आश्रम बरनावा में होने के चलते किसी भी स्थिति में यहां समर्थकों की भीड़ जमा होने की आशंका है, जिस पर पुलिस सतर्कता बरत रही है।

विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों से बातचीत

#RamRahim 'Barnawa Ashram' turned into a cantonment, force deployed throughout the city
पूरे शहर में पुलिस तैनात

डीएम भवानी सिंह खंगौरात ने बताया था कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों से बातचीत की गई है। किसी भी स्थिति में कानून के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समर्थकों ने प्रशासन को बताया वह संत की सुरक्षा के लिए ही पंचकुला जा रहे हैं, इसके अलावा उनका कोई दूसरा उद्देश्य नहीं है। बागपत में किसी तरह की मीटिंग, या किसी कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी गई है। 

चेकिंग जरूर हुई, रोके नहीं समर्थक 
डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम के समर्थकों के हरियाणा जाने की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था। बरनावा ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र से निजी वाहनों पर सवार होकर समर्थक हरियाणा के लिए रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने सिर्फ चेकिंग ही की, किसी को सीमा पर रोका नहीं था। उधर, डीएम ने बताया था कि हरियाणा शासन ने किसी तरह का संपर्क नहीं किया और न ही बार्डर सील कर किसी को रोके जाने के लिए कहा गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed