{"_id":"6a13202e10ed6f133604fc6a","slug":"ramp-construction-begins-on-daurala-road-culvert-will-provide-relief-from-accidents-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112449-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दौराला रोड पुलिया पर रैंप निर्माण शुरू, हादसों से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दौराला रोड पुलिया पर रैंप निर्माण शुरू, हादसों से मिलेगी राहत
विज्ञापन
सरधना। दौराला रोड पर पुलिया पर सड़क निर्माण शुरू। पालिका
सरधना। दौराला रोड स्थित निर्माणाधीन पुलिया पर रविवार से रैंप निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया। लंबे समय से अधूरा पड़ा यह कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। रैंप बनने के बाद राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी और हादसों की आशंका भी कम होगी।
करीब एक वर्ष पहले नगर पालिका की ओर से नाले की पुलिया को ऊंचा कराने का कार्य कराया गया था। पुरानी पुलिया नीची होने के कारण नाले का पानी सड़क पर भर जाता था, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी रहती थी। पुलिया निर्माण तो पूरा हो गया लेकिन रैंप नहीं बनने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय लोगों का कहना था कि अधूरी पुलिया के चलते यहां आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे थे। कई बार शिकायत और मांग उठने के बाद नगर पालिका ने अब रैंप निर्माण कार्य शुरू कराया है। रविवार को चेयरपर्सन के पति निजाम अंसारी ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। रैंप का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।