फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramlila in Daurala: Devotees moved to emotion by the scene of Dasharatha's death.

Meerut News: दौराला में रामलीला, दशरथ मरण पर भावुक हुए श्रद्धालु

Wed, 14 Oct 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Ramlila in Daurala: Devotees moved to emotion by the scene of Dasharatha's death.
दौराला। शिव मंदिर रेलवे स्टेशन के मैदान पर बुधवार को राम लखन रंगमंच कमेटी ने रामलीला का मंचन किया। कलाकारों ने भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता के वनगमन के प्रसंगों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। मंचन में केवट से भेंट और नदी पार करने के दृश्य दिखाए गए। कमेटी अध्यक्ष हरपाल चौहान ने बताया कि राजा दशरथ की आज्ञा पर राम, लक्ष्मण और सीता वन को गए। वन में उनकी भेंट निषादराज केवट से हुई, जिन्होंने उन्हें नाव से नदी पार कराई। इसके बाद सुमंत ने अयोध्या लौटकर राजा दशरथ को राम के वनवास की सूचना दी। पुत्रों के वियोग में राजा दशरथ व्याकुल होकर प्राण त्याग देते हैं। इन दृश्यों को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रामलीला का शुभारंभ सुमन कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed