फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramadan Begins today: Moon visible, increased brightness in mosques and markets

रमजान का आगाज: चांद दिखा, मस्जिदों और बाजारों में बढ़ी रौनक, तरावीह का दौर शुरू

Mon, 11 Mar 2024 10:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Mar 2024 10:02 PM IST
सार

रमजान का चांद नजर आते ही मस्जिदों और बाजारों में रौनकें बढ़ गईं। चांद नजर आते ही लोगों ने एक दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। कल पहला रमजान होगा।

विज्ञापन
Ramadan Begins today: Moon visible, increased brightness in mosques and markets
रमजान का आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रमजान का चांद सोमवार को नजर आ गया। पहला रोजा मंगलवार को होगा। चांद नजर आते ही बाजारों की और मस्जिदों की रौनक बढ़ गई। चांद का एलान होते ही लोग रमजान की तैयारियों में जुट गए। ईशा की नमाज के बाद मस्जिदों में तरावीह का दौर भी शुरू हो गया।

विज्ञापन


सोमवार को चांद कमेटी की बैठक गुजरी बाजार में ऊंची मस्जिद में हुई जहां चांद देखा गया और बकायदा उसकी तस्दीक की गई। इसके बाद शहरकाजी जैनुर साजिद्दीन ने रमजान शुरू होने का एलान किया। बताया गया कि जामा मस्जिद और ईदगाह में शबीना पढ़ी जाएगी। जामा मस्जिद में छह दिन की और ईदगाह में पांच दिन की शबीना पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CAA अधिसूचना जारी: मेरठ-बिजनौर समेत वेस्ट UP में बढ़ाई सुरक्षा, संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलट्री फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

यानी ईशा की नमाज के बाद जामा मस्जिद में छह दिनों में और ईदगाह में पांच दिनों में पूरी कुरान पढ़ी जाएगी। वहीं तरावीह में पूरे तीस दिनों में कुरान पढ़ी जाती है। शाही मस्जिद और ईदगाह मस्जिद के अलावा विकास पुरी मस्जिद, इम्लियान मस्जिद, खेड़े वाली मस्जिद, शान ए इलाही गोला कुआं मस्जिद, लिसाड़ी रोड मस्जिद रशीदिया, कोतवाली रोड स्थित मस्जिद कुरैशिया में इशा की नमाज के बाद तरावीह पढ़ी गई।

रमजान के आगाज के मौके पर लोगों ने देर रात तक बाजारों में खरीदारी की। साथ ही खान-पान की दुकानें भी देर रात तक खुली रहीं। लोग सहरी के लिए अलग-अलग पकवान बाजार से खरीद रहे थे। हापुड़ रोड, हापुड़ अड्डा, घंटाघर, लिसाड़ी गेट, ढवाईनगर, लिसाड़ी रोड, श्यामनगर, लखीपुरा, शास्त्रीनगर, गुदड़ी बाजार समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में देर रात तक बाजार गुलजार रहीं। शहर की अलग अलग मस्जिदों में मंगलवार से इफ्तारी का भी एहतेमाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed