फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ram Temple Ayodha: 12 top leaders including former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee were placed under temporary jail detention in Saharanpur

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी समेत इन शीर्ष नेताओं को अस्थायी जेल में रखा गया था नजरबंद

Fri, 31 Jul 2020 04:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 Jul 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Ram Temple Ayodha: 12 top leaders including former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee were placed under temporary jail detention in Saharanpur
सरसावा में 1990 में अतिथि गृह में बनाई गई अस्थायी जेल को दिखाते सुमन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

श्रीराम मंदिर आंदोलन में कस्बा सरसावा भी सुर्खियों में रहा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और तत्कालीन विहिप अध्यक्ष विष्णु हरी डालमिया सहित 12 शीर्ष नेताओं को सरसावा में बनी अस्थायी जेल में नजरबंद रखा गया था। तब सरसावा की किसान सहकारी चीनी मिल के अतिथि गृह को अस्थायी जेल में परिवर्तित कर दिया गया था। 

विज्ञापन


अतिथि गृह की देखभाल करने वाले सुमन सिंह बताते हैं कि सभी नेताओं को 1990 में 24 अक्तूबर से पांच नवंबर तक यहां रखा गया था। तब भाजपा, विहिप एवं बजरंग दल के आह्वान पर कारसेवक अयोध्या कूच करने के लिए तत्पर थे, लेकिन आंदोलन को रोकने के लिए तत्कालीन सरकार भी कड़े निर्णय ले रही थी। जिस पर कड़ी सतर्कता रही थी।
विज्ञापन


बेहद सरल स्वभाव के थे सभी नेता 
सुमन सिंह ने बताया कि सभी नेतागण बेहद सरल स्वभाव के थे। सभी लोगों के लिए हल्का व शाकाहारी भोजन तैयार किया जाता था, जिसमें दाल, रोटी, चावल, और सलाद शामिल होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राम मंदिर भूमि पूजन: ...जब पैदल ही अयोध्या पहुंच गए थे कार सेवक, सुनाई तीन दशक पुरानी दास्तां

आज भी दर्ज है पूरा ब्योरा
अतिथि गृह में नजरबंद रहे नेताओं की फोटो लगी है, जिस पर उनका ब्योरा दर्ज है। उनमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, विहिप के तत्कालीन अध्यक्ष विष्णु हरी डालमिया, विहिप उपाध्यक्ष बीपी तोषनौवाल, कोषाध्यक्ष पुल्ला रेड्डी, भानुपुरा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद तीर्थ, तत्कालीन सांसद गुमानमल, विहिप की अंतरराष्ट्रीय नेता अमेरिका निवासी अंजली बहन, रामनिवास ढंढारिया, आरएसएस के बसंत राय ओक, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव केदारनाथ साहनी, तिलक राज गुप्ता, शिवकुमार और आरके गुप्ता आदि रहे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed