Ram Mandir Ayodhya: जन जागरण रथ यात्रा का सातवें दिन हुआ भव्य स्वागत, हर तरफ गूंजते रहे जय श्रीराम के जयकारे
Ram Mandir : जन जागरण यात्रा का शनिवार को सातवें दिनभव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हर तरफ जय श्री राम के जयकारे गूंजते रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन भक्तों द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मेरठ में विगत 14 जनवरी से जन जागरण यात्रा अनवरत चल रही है। शनिवार को प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा जन जागरण यात्रा का सातवें दिन भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
बताया गया कि जनजागरण यात्रा साकेत मंदिर मेरठ से प्रारंभ हुई। इस दौरान निवर्तमान राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला, अजय भारद्वाज भराला, धर्मवीर कपिल, कथावाचक आचार्य माधुर जी महाराज उपस्थित रहे।
भगवान परशुराम कथा वाचक राजपुरोहित माधुरी जी महाराज ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर पूरे विश्व में घर-घर राम विराजे। इस निम्मित जन जागरण रथ यात्रा का पवित्र अभियान चल रहा है।
पंडित सुनील भराला ने बताया कि रविवार को प्रातः 10 बजे भगवान परशुराम मंदिर, गढ़ रोड गांधी आश्रम जनपद मेरठ में पूजन किया जाएगा। जिसके उपरांत यात्रा मेरठ दक्षिण विधानसभा, हापुड़ विधानसभा व किठौर विधानसभा में परिक्रमा करेगी और लोगों को भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रित करेगी। इसके साथ ही दीपकों का वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से धर्मपाल शर्मा, सुमन उपाध्याय, राजेश्वर डे, डॉक्टर संजीव डोगरा, सचिन कौशिक, बाबूराम शर्मा, डॉक्टर राजीव भारद्वाज, उमेश कौशिक, सुभाष गौड़, शिवकुमार शर्मा, हरिओम जाटव, प्रदीप चौधरी, आमिर अली, कृष्ण शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।