फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ralod supremo Ajit singh says Hindu Muslim fraternity strengthened for development of the country

देश की तरक्की के लिए हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मजबूती जरूरी: अजित सिंह

Sun, 23 Dec 2018 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Dec 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
Ralod supremo Ajit singh says Hindu Muslim fraternity strengthened for development of the country
Ralod supremo Ajit singh
युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव इसरार खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने दिल्ली में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की। इस मौके पर चौधरी अजित सिंह ने कहा देश की तरक्की के लिए हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मजबूती जरूरी है। 
विज्ञापन


गत दिनों रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी संगठन को विस्तार देकर इसरार खान को पश्चिमी प्रदेश महासचिव और रिजवान मलिक को पश्चिमी प्रदेश सचिव बनाया । जयंत चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनाने के लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करें और चौधरी चरण सिंह और रालोद की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा जाट और मुसलमान पहले से ही परिवार की तरह रहे हैं। एक खास विचारधारा ने दोनों में दूरी पैदा करने के लिये दंगे कराए। चौधरी अजित सिंह ने पिछले गिले शिकवे दूर करके दोनों समुदाय को साथ आकर सांप्रदायिक शक्तियों को मुंह तोड़ जवाब देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाईचारे से रालोद मजबूत होगा और भाजपा कमजोर होगी, क्योंकि भाजपा लोगों को लड़ाने का काम करती है।  लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ता गांव दर गांव जाएं और लोगों को पार्टी की नीतियों और भाजपा के झूठे वायदों के विषय में जानकारी दें।  

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। चुनाव में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन लाठियां दी गई। बकाया गन्ना भुगतान पर सरकार के वायदे की हवा निकल चुकी है।

भाजपा की नीतियों से लघु और मध्यम व्यापार चौपट हो चुके हैं। राजनीति सिर्फ विकास और समाज के उत्थान के नाम पर होनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी जाकिर मलिक, पूर्व ब्लाक प्रमुख सतेंद्र मलिक, सहजाद मलिक, गुल बहार चौधरी आदि रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed