फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rali Chauhan accident: Investigation report revealed... The high tension line was one foot below the standard

राली चौहान हादसा : जांच रिपोर्ट में खुलासा...मानक से एक फीट नीचे थी हाईटेंशन लाइन

Wed, 26 Jul 2023 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 26 Jul 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Rali Chauhan accident: Investigation report revealed... The high tension line was one foot below the standard
मेरठ। राली चौहान गांव में शिवरात्रि पर छह कांवड़ियों की मौत के मामले में चार सदस्यीय टीम ने मंगलवार सुबह डीएम को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में विद्युत निगम की लापरवाही बताई गई। मानकों के हिसाब से हाईटेंशन की लाइन करीब एक फीट नीचे मिली है। जांच रिपोर्ट में सड़क के किनारे रखी ईंटों का भी जिक्र किया गया है। बताया गया है कि ईंट के चट्टे से बचने के चक्कर डाक कांवड का फ्रेम हाईटेंशन लाइन से टकरा गया था। इसके चलते यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर 15 जुलाई को डाक कांवड़ लेकर ग्रामीण राली चौहान आ रहे थे। गांव के बाहर हाईटेंशन लाइन का करंट डाक कांवड़ में उतर गया और छह कांवड़ियों की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने विद्युत निगम के जेई और एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। डीएम ने एडीएम प्रशासन, एसपी ट्रैफिक, विद्युत निगम के एसई और पीडब्ल्यूडी के जेई सहित चार सदस्यीय टीम गठित कर जांच रिपोर्ट मांगी थी। अब जांच रिपोर्ट में विद्युत निगम की लापरवाही उजागर हुई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में रैसना फीडर पर तैनात जेई और एसएसओ पर कॉल रिसीव न करने के आरोप बेबुनियाद मिले। दोनों के मोबाइल की सीडीआर में जो नंबर मिले हैं, उनके भी जांच टीम ने बयान लिए है। पहली कॉल होते ही बिजली काट दी गई थी। टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सड़क के किनारे ईंटें रखी थीं। उन्हें बचाने के चक्कर में डाक कांवड़ के फ्रेम में हाईटेंशन लाइन का करंट उतर गया। इससे हादसा हो गया। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि अभी रिपोर्ट नहीं पढ़ी है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
- इस रिपोर्ट के बारे में अभी हमें कोई जानकारी नहीं है। शासन के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग अग्रवाल, मुख्य अभियंता, पीवीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed