{"_id":"6121de948ebc3e885f25a5b9","slug":"rakshabandhan-2021-rakhi-festival-is-being-celebrated-with-great-joy-in-western-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन का उल्लास : पश्चिमी यूपी में धूमधाम से मनाया जा रहा है राखी का त्योहार, बस अड्डों पर भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन का उल्लास : पश्चिमी यूपी में धूमधाम से मनाया जा रहा है राखी का त्योहार, बस अड्डों पर भारी भीड़
Sun, 22 Aug 2021 10:50 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:50 AM IST
सार
सहारनपुर में सुबह से ही घरों में लोगों ने पूजन किया, बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे, भाइयों ने बहनों को गिफ्ट दिए। आज भी बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
मेरठ में राखी खरीदती महिलाएं व बस अड्डे पर यात्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश भर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पश्चिमी यूपी में बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन ले रही हैं। सुबह से ही घरों में पूजन कर बहनों ने भाइयों को रक्षासूत्र बांधें तो भाइयों ने बहनों को गिफ्ट दिए। वहीं मेरठ बागपत बिजनौर सहित सभी जिलों में बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर मेरठ में सुबह से ही बाजारों में मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी हुई है। वहीं दिल्ली सहारनपुर और मेरठ बागपत मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। बसें खचाखच भरकर चल रही हैं। हालांकि बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
हर्ष के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व
सहारनपुर में सुबह से ही घरों में लोगों ने पूजन किया, बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे, भाइयों ने बहनों को गिफ्ट दिए। आज भी बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
बिजनौर में भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार शाम 5:30 बजे तक बहनें भाइयों को राखी बांध सकेंगी। बिजनौर रोडवेज बस अड्डे पर अपने भाई के यहां जाने वाली महिलाओं आवागमन लगा हुआ है।
रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों को मुफ्त सफर की सौगात रोडवेज की बदइंतजामी से मुसीबत बन गई। महिलाओं को अपने भाई के घर पहुंचने के लिए घंटो तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
रक्षाबंधन पर 475 बसों को लगाने का दावा हवाई साबित हो रहा है। ऐसा कोई रुट नहीं है जहां दिक्कत न हो। मुफ्त सफर का लाभ उठाने के लिए महिलाओं की भारी संख्या बस अड्डे पर पहुंच रही है, लेकिन बस नहीं होने के चलते उन्हें बसों के आने का इंतजार करना पड़ रहा है।