फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raksha Bandhan fair concludes; shopkeepers felicitated.

Meerut News: रक्षाबंधन मेले का समापन, दुकानदारों को किया सम्मानित

Sun, 06 Sep 2026 08:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 06 Sep 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan fair concludes; shopkeepers felicitated.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। कस्बे में चल रहे दस दिवसीय रक्षाबंधन मेले का रविवार देर शाम समापन हो गया। समापन समारोह में नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि हाजी शकील ने आयोजन में सहयोग करने वाले दुकानदारों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया।


इस दौरान मेले में आकर्षक और बेहतर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को भी सम्मानित किया गया। हाजी शकील ने कहा कि रक्षाबंधन मेला कस्बे की वर्षों पुरानी परंपरा है। मेले में कस्बे के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने में सभी का सहयोग रहा। इसके लिए उन्होंने दुकानदारों कर्मचारियों और अन्य सहयोगियों का आभार जताया। इस दौरान मेले में मौजूद लोगों और दुकानदारों में उत्साह नजर आया। इस दौरान शाहिद इस्लाम, आसिफ, अयाज फैजी, अयाज़ उर्फ गुड्डू, मनोज जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed