{"_id":"61ba1b5a13853b3180105a96","slug":"rakesh-tikait-wife-said-like-lord-shri-ram-came-back-to-ayodhya-my-ram-is-coming-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत की पत्नी ने कहा: जैसे भगवान श्रीराम अयोध्या वापस आए थे, वैसे मेरे राम आज घर आ रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत की पत्नी ने कहा: जैसे भगवान श्रीराम अयोध्या वापस आए थे, वैसे मेरे राम आज घर आ रहे हैं
Wed, 15 Dec 2021 10:14 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, सिसौली
अमर उजाला ब्यूरो, सिसौली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:14 PM IST
सार
गाजीपुर बॉर्डर से राकेश टिकैत का काफिला रवाना हुआ तो जोश का माहौल बन गया। किसान भवन और टिकैत के पट्टी चौधरान स्थित आवास पर पल-पल माहौल बदलता रहा। लोगों की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन
राकेश टिकैत का स्वागत करते समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान आंदोलन के स्थगित होने बाद घर वापसी कर रहे चौधरी राकेश टिकैत की पत्नी सुनीता ने कहा कि मेरे पति आज पूरे 383 दिन बाद घर आ रहे हैं। उनके स्वागत में जितने दीपक जलाऊं कम है। 383 क्या पूरे 500-600 से ज्यादा दीप जलाऊंगी। जैसे भगवान श्रीराम अयोध्या वापस आए थे, वैसे मेरे राम आज घर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पल-पल बदलता रहा सिसौली का माहौल
सुबह से ही किसान चौधरी राकेश टिकैत के काफिले का इंतजार करते रहे। गाजीपुर बॉर्डर से काफिला रवाना हुआ तो जोश का माहौल बन गया। किसान भवन और टिकैत के पट्टी चौधरान स्थित आवास पर पल-पल माहौल बदलता रहा। लोगों की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन
भट्ठी चढ़ाई और बनाए पकवान
चौधरी राकेश टिकैत की वापस पर सिसौली और मुजफ्फरनगर स्थित उनके आवास पर भट्ठी चढ़ाई गई। लड्डू और पकवान बनें। दिनभर मेहमानों की आवाजाही रही।
किसान भवन पर झूमे किसान
किसान भवन पर देर रात तक किसान झूमते रहे। यहां ढोल की थाप पर किसानों ने खूब नाच गाना किया। डीजे भी बजाया गया। इसके अलावा टिकैत के काफिले में रणसिंघा भी शामिल रहा।
विज्ञापन