{"_id":"6ab2930be1434af4230c2212","slug":"rakesh-tikait-visited-the-gurudwara-to-extend-an-invitation-for-the-akhand-path-sahib-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105509-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अखंड पाठ साहिब के लिए राकेश टिकैत ने गुरुद्वारा पहुंचकर दिया निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अखंड पाठ साहिब के लिए राकेश टिकैत ने गुरुद्वारा पहुंचकर दिया निमंत्रण
विज्ञापन
सैफपुर कर्मचंदपुर में भाई धर्म सिंह गुरुद्वारा साहिब पहुंचे राकेश टिकैत स्रोत स्वयं
- मखदुमपुर-नया गांव मार्ग की बदहाली पर खादर के कार्यकर्ताओं ने रखी समस्या, जल्द समाधान का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर (मेरठ)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार को सैफपुर कर्मचंदपुर स्थित पंच प्यारे भाई धर्म सिंह गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुद्वारा कमेटी और बाबा सुमित सिंह को प्रबंधक कमेटी सहित अपने गांव सिसौली में आयोजित होने वाले श्री अखंड पाठ साहिब में शामिल होने का निमंत्रण दिया। सिसौली में चार अक्तूबर से अखंड पाठ साहिब शुरू होगा और छह अक्तूबर को भोग पड़ेगा।
राकेश टिकैत के गुरुद्वारा पहुंचने की जानकारी मिलने पर खादर क्षेत्र से भाकियू से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता भी उनसे मिलने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा। मुख्य रूप से मखदूमपुर से नया गांव तक जाने वाले संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया।
ब्लॉक अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह और उपाध्यक्ष सरदार सुंदर सिंह ने बताया कि मखदूमपुर-नया गांव मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने करीब दो वर्ष पहले निर्माण के नाम पर खोद दिया था, लेकिन सड़क का कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। मार्ग की हालत खराब होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद सड़क की समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान जज सिंह, हर्ष चहल, अनूप यादव, अंकित समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।