फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rakesh Tikait Claims VP Jagdeep Dhankhar Was Forced to Resign for Speaking Up for Farmers

Resignation: राकेश टिकैत का बड़ा आरोप, बोले- किसानों की बात करते थे धनखड़, इसलिए दिलवाया गया इस्तीफा

Tue, 22 Jul 2025 05:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 22 Jul 2025 05:10 PM IST
सार

VP Jagdeep Dhankhar News: मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत ने बड़ा दावा किया है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने खुद इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि उन्हें जबरन हटाया गया क्योंकि वे गांव, गरीब और किसानों की बात करते थे।

विज्ञापन
Rakesh Tikait Claims VP Jagdeep Dhankhar Was Forced to Resign for Speaking Up for Farmers
जगदीप धनखड़, राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

VP Jagdeep Dhankhar Resignation: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि पूंजीपतियों की सरकार ने इस्तीफा दिलाया है। धनखड़ हमेशा गांव, गरीब और किसान की बात करते थे। अबकी बार बिहार से किसी व्यक्ति का इसी तरह हश्र होने का अनुमान है।

विज्ञापन


मंगलवार को अपने आवास पर प्रतिक्रिया देते हुए टिकैत ने कहा कि इस्तीफे से पहले कोई मेडिकल ग्राउंड सामने नहीं आया। धनखड़ गांव की बात करते थे। यह सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा देती है। गांव, गरीब और किसान की बात करने वाले सरकार में नहीं रह सकते।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: डाक कांवड़ की भागम-भाग, सात घंटे में 150 किमी. की दौड़, हर टीम पर दो लाख तक का खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन

पूंजीपतियों ने राजनीतिक दल पर कब्जा कर व्यवस्था को कब्जा लिया है। उपराष्ट्रपति एक पार्टी की बीमारी के शिकंजे में आ गए। गांव तक के लोग कह रहे हैं कि इस्तीफा लिया गया है।

भाजपा की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि 50 वर्ष तक की उम्र के व्यक्ति जो समझौते या इस पार्टी में होंगे उन्हें दुष्यंत चौटाला बना दिया जाएगा। इसके ऊपर की उम्र के लोगों को पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बना दिया जाएगा। इस बार ढोल किसी दूसरे के दरवाजे पर बजेगा।

यह भी पढ़ें- Meerut: मुस्लिम युवती संग हिंदू युवक ने की शादी, बोले- अपनी मर्जी से किया विवाह, कपल ने जताया जान को खतरा 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed