फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rakesh Jain has sent to jail by Court at Meerut district

करोड़ों के मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए राकेश जैन को भेजा जेल, पत्नी की तलाश में दबिश जारी

Sun, 06 Oct 2019 12:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 06 Oct 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Jain has sent to jail by Court at Meerut district
सांकेतिक तस्वीर

मेरठ में करोड़ों के मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए श्रद्घापुरी कंकरखेड़ा निवासी राकेश जैन को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं राकेश जैन की पत्नी और मुख्य आरोपी गुड्डी जैन की तलाश में केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर (सीजीएसटी) ने कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन गुड्डी हत्थे नहीं चढ़ी। सीजीएसटी ने मादक पदार्थ के सैंपल केंद्रीय लैब भेजे हैं।

विज्ञापन


सीजीएसटी के उपायुक्त चंदन कुमार और अधीक्षक संजय मीना ने शुक्रवार को कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में छापा मारकर मादक पदार्थ बरामद किया किया था। करीब छह घंटे तक मकान को खंगालकर मकान मालिक राकेश जैन और दो खरीददार भी पकड़े थे। सीजीएसटी के अधीक्षक संजय मीना के अनुसार राकेश जैन समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। शुक्रवार रात तीन बजे तक राकेश जैन से पूछताछ की गई। जिसके बाद मेडिकल थाने में आरोपी राकेश को दाखिल किया गया। लेकिन शनिवार को सीजीएसटी की टीम आरोपी को थाना पुलिस से ले आई। जिसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने राकेश को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: टीम ने छापेमारी कर किया पर्दाफाश, फ्लिपकार्ट पर बेच रहे थे क्रिकेट खेल का नकली सामान
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश जैन की पत्नी गुड्डी जैन और एक अन्य युवक काले रंग का बैग लेकर फरार हो गए थे। टीम को मौके से करीब चार किलो गांजा व दो डिब्बों में एक-एक किलो सफेद पाउडर बरामद किया। प्रथम दृष्टया पाउडर में हेरोइन या कोकीन हो सकती है। दो किलो हेरोइन की कीमत करीब पौने तीन करोड़ बताई गई। यदि कोकीन निकला तो इसकी कीमत दोगुना बढ़ जाएगी। पुणे में एक महाराज की गिरफ्तारी के बाद मेरठ में गुड्डी जैन का नाम मादक पदार्थ तस्करी में आया था। गुड्डी जैन मुखर्जी नगर में रहकर प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी और अन्य युवाओं को मादक  पदार्थ सप्लाई करती है। टीम का कहना है कि मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हरिद्वार, देहरादून समेत कई जगह ड्रग्स सप्लाई की जानकारी है। गुड्डी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगा दी गई हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed