मेरठ: टीम ने छापेमारी कर किया पर्दाफाश, फ्लिपकार्ट पर बेच रहे थे क्रिकेट खेल का नकली सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की टीम ने शनिवार को स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली रोड स्थित मेरठ के श्याम प्लाजा में एक गोदाम में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने गोदाम से भारी मात्रा में नकली खेल सामग्री की बड़ी खेप पकड़ी है।
वहीं ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि पांच महीने से हम मेरठ में फ्लिपकार्ट की जांच कर रहे थे, जो पूरे भारत में ग्राहकों को बड़ी मात्रा में नकली एसजी ब्रांड के क्रिकेट बैट, स्टिकर, बॉल, किट बैग, पैड बेच और वितरित कर रहे थे।
फ्लिपकार्ट एक मार्केटप्लेस के रूप में विक्रेताओं को देश भर के ग्राहकों से जुड़ने में मदद करता है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे सभी विक्रेता जो हमारे साथ वस्तुएं बेचते हैं वे कुछ दिशानिर्देशों का पालन करें। यदि किसी विक्रेता को गुणवत्ता और ग्राहक के विश्वास के प्रति दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है , तो हम ऐसी घटनाओं पर जीरो टोलरेंस पाॅलिसी की नीति का पालन करते हैं। इस मामले की अधिकारियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है। विक्रेता के धोखाधडी की गतिविधि में शामिल होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -प्रवक्ता, फ्लिपकार्ट
विज्ञापन विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/