{"_id":"fc0f7876cf0203bbffdb195c49709153","slug":"rajyavardhan-rathore-in-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रांतिधरा पर 30 घंटे बिताएंगे राज्यवर्धन सिंह राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रांतिधरा पर 30 घंटे बिताएंगे राज्यवर्धन सिंह राठौर
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 18 Jan 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री लोकसभा क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कर रहे हैं। इसी के तहत सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौर मंगलवार (आज) सुबह 10 बजे से बुधवार दोपहर 3.30 बजे तक मेरठ में प्रवास करेंगे। वह विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात करेंगे और परीक्षितगढ़ रोड पर बनने जा रहे आकाशवाणी केंद्र का उद्घाटन करेंगे। सोमवार को माल रोड के पास स्थित होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी दी।
ये है कार्यक्रम
राज्यवर्धन राठौर दिल्ली से कार द्वारा सुबह 10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 11 बजे सदर स्थित रंगमहल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। एक बजे गढ़ रोड स्थित नंगलामल गांव में किसान चौपाल को संबोधित करेंगे। शाम चार बजे दिल्ली रोड स्थित आईआईए भवन में शहर के उद्यमियों और व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम छह बजे डी ब्लाक शास्त्रीनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में छात्रों और युवाओं से संवाद स्थापित करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में होगा।
बुधवार सुबह राठौर औघड़नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। सुबह 10 बजे शूटिंग के खिलाड़ियों से सर्किट हाउस में मुलाकात करेंगे। 11 बजे परीक्षितगढ़ रोड पर बनने वाले रेडियो स्टेशन का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह मीडिया से भी वार्ता करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद आईएमए हॉल में शहर के अधिवक्ता, चिकित्सक, इंजीनियर, शिक्षक आदि से वार्ता करेंगे। यहां से सीधे दिल्ली चले जाएंगे।
विज्ञापन
44 माह बाद हो रही मांग पूरी
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने 15 मई 2012 को मेरठ का ऐतिहासिक महत्व बताते हुए यहां दूरदर्शन और आकाशवाणी केंद्र स्थापित करने की मांग की थी, जो अब पूरी हुई है। इसके लिए 7.94 करोड़ रुपये केंद्र से मंजूर हो चुका है और 1.42 करोड़ में नगर निगम से अब्दुल्लापुर के पास जमीन खरीदी गई है।