फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rajyarani and Nauchandi Express will also stop at Kankather station of Tigri.

Meerut News: राज्यरानी और नौचंदी एक्सप्रेस तिगरी के कांकाठेर स्टेशन पर भी रुकेंगी

Tue, 12 Nov 2024 03:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Rajyarani and Nauchandi Express will also stop at Kankather station of Tigri.
मेरठ। कार्तिक पूर्णिमा पर अमरोहा के तिगरी में गंगा किनारे लगे मेले में श्रद्धालुओं के लिए राज्यरानी और नौचंदी एक्सप्रेस कांकाठेर स्टेशन भी रुकेंगी। रेलवे ने 13 से 16 नवंबर तक कांकाठेर में राज्यरानी और नौचंदी समेत 22 ट्रेनों का ठहराव किया जाएगा। ये सभी ट्रेनें गढ़ गंगा मेला में गंगा के इस ओर गढ़मुक्तेश्वर में भी रुक कर चलेंगी।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा किनारे इधर गढ़ में और उधर दूसरी ओर तिगरी में मेला लगता है। सोमवार को दोनों ओर के मेलों का शुभारंभ हो गया है। कई लाख श्रद्धालु ट्रेनों में सवार होकर तिगरी और गढ़ गंगा मेले में पहुंचते हैं। तिगरी के सबसे पास का रेलवे स्टेशन कांकाठेर है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर 13 से 16 नवंबर तक 22 ट्रेनों के ठहराव किया है। इनमें 14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस और 22453/54 राज्यरानी एक्सप्रेस भी शामिल है। इनके अलावा 14315/16 इंटरसिटी एक्सप्रेस,14311/12 आला हजरत एक्सप्रेस, 15909/10 अवध आसाम एक्सप्रेस, 15036/37 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 14205/6 अयोध्या एक्सप्रेस, 14207/8 पदमावत एक्सप्रेस, 04303/4 बरेली-दिल्ली पैसेंजर, 13257/58 जनसाधारण एक्सप्रेस, 04393/94 अलीगढ़-गजरौली पैसेंजर ट्रेन शामिल है। ये सभी ट्रेनें अप और डाउन में कांकाठेर और गढ़ मुक्तेश्वर रुककर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed