फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rajya Sabha MP Jayant Chaudhary addressed Kisan Kamera conference in Sambhal

Sambhal News: जयंत चौधरी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- एक ही आदमी को सब करना है तो चुनाव क्यों?

Mon, 06 Nov 2023 10:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: श्याम जी. Updated Mon, 06 Nov 2023 10:04 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने संभल में किसान कमेरा सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र पर हमला बोला। जयंत ने कहा कि  जब एक ही आदमी को सब करना है तो फिर चुनाव क्यों हो रहे हैं?। क्यों सांसद, विधायक चुने जा रहे हैं? 

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Jayant Chaudhary addressed Kisan Kamera conference in Sambhal
जयंत चौधरी। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा के सांसद जयंत चौधरी ने सोमवार को किसान कमेरा सम्मेलन में 45 मिनट के अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक ही आदमी को सब करना है तो फिर चुनाव क्यों हो रहे हैं?। क्यों सांसद, विधायक चुने जा रहे हैं? सत्ता में बैठे लोगों की यह हैसियत नहीं है कि वह अपनी मर्जी से कहीं विकास कार्य भी करवा सकें। देश को मजबूत नहीं, खोखला बनाया जा रहा है। गरीब को और गरीब व मालदार को और मालदार बनाने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


हजरतनगर गढ़ी में स्थित रामलीला मैदान में किसान कमेरा सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि यूपी में वर्ष-2016 में गरीब तबके का ध्यान भटकाने के लिए नोटबंदी जैसा फैसला लिया गया। इससे वह लाइन में लग गया और फिर चुनाव कार्यक्रम जारी कराकर जोरशोर से यह कहा कि अब अमीर की तिजोरी के नोट बाहर आएंगे। झांसे में फंसे गरीब, मजदूर, किसान और बेरोजगार नौजवान के वोट का पता तब चला जब परिणाम आए, लेकिन इसके बाद अमीरों के लोन का एक झटके में माफ कर दिए। जबकि गरीब, किसान, मजदूर समेत औसतन देश के हर परिवार पर करीब 74 हजार रुपये कर्जा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गरीबों को सीधे चोट पहुंचाई जा रही है, लेकिन एहसास भी नहीं होने दिया जा रहा। यही वजह है कि एक कार्यकाल के बाद दोबारा सरकार बनाने का क्रम जारी रहा, लेकिन अब जागरूक हो जाएं। अपने और अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए होशियार बनें और सतर्क रहें, क्योंकि इनका यदि यही क्रम चलता रहा तो इन्हें आपके विकास और उत्थान की याद कभी नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed