{"_id":"36fc64bd460d8124e0fb8f16b00cc235","slug":"rajvardhan-singh-rathor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मेरठ में कामर्शियल कैपिटल बनने का दम : राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में कामर्शियल कैपिटल बनने का दम : राठौर
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि यूपी देश की राजनीति का केंद्र है। यूपी में मेरठ को एक बड़े व्यवसायिक केंद्र के तौर पर विकसित किया जा सकता है।
इसे कामर्शियल कैपिटल बनाने के लिए केंद्र सरकार काम करेगी। मेरठ की खेल इंडस्ट्री और यहां के खिलाड़ी पूरी दुनिया में मशहूर हैं। मैं केंद्र सरकार से सिफारिश करूंगा कि साई या उसके स्तर का खेल केंद्र मेरठ में खोला जाए।
भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री सोमेंद्र तोमर के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर अमर उजाला से विशेष वार्ता में राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि एयरपोर्ट मेरठ की जरूरत है। मेरठ जितना बड़ा शहर है और जिस तरह विकसित है, उसे देखते हुए यहां से नियमित रूप से क्षेत्रीय उड़ानें तो शुरू हो जानी चाहिए।
विज्ञापन
कम किराए की उड़ानें आरंभ होने के बाद यहां के विकास में और तेजी आएगी। स्मार्ट सिटी पर यहां राजनीति हुई है, राज्य सरकार ने मेरठ से धोखा किया है। मेरठ को उसका हक दिलाने के लिए प्रधानमंत्री से जरूर चर्चा करूंगा।
प्रतिभा बहुत, स्पोर्ट्स सेंटर की जरूरत
राठौर ने कहा कि मेरठ में व्यापारिक और औद्योगिक संभावनाएं बहुत हैं। यहां के उद्यमियों से बात हुई तो पता चला कि स्पोर्ट्स इंडस्ट्री तो विश्वविख्यात है। यहां का एमएसएमई सेक्टर काफी मजबूत है और इसका विकास करके भविष्य में एक बड़ी तस्वीर पेश की जा सकती है।
फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े उपकरणों को स्पोर्ट्स कैटेगरी में लाने के लिए भी केंद्र सरकार से बात की जाएगी। केंद्र ही नहीं, राज्य सरकार को भी मेरठ को कामर्शियल कैपिटल के रूप में स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मेरठ में एक स्पोर्ट्स सेंटर होना जरूरी है। क्योंकि यहां खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
युवाओं को मिले आईटी पार्क
हाईकोर्ट बेंच मुद्दे पर राठौर ने कहा कि यह मांग नहीं, बल्कि मेरठ क्षेत्र की जरूरत है। इसे तो पूरा होना चाहिए। वहीं युवाओं को बेहतर मौके देने के लिए आईटी पार्क एक बड़ा प्लेटफार्म है। केंद्र सरकार इस तरह के विकास के लिए और संभावनाएं तलाशने के लिए प्रतिबद्ध है।
मेरठ के लिए केंद्र से अधिक से अधिक योजनाएं देने के लिए आग्रह करूंगा। राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने मिलों को जो पैकेज दिया, वह किसानों के लिए है न कि मिलों के लिए। किसानों को गन्ने का बेहतर और समय से मूल्य दिलाने के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास करेगी।
धर्म-जातिवाद से बचें
मेरठ भ्रमण के दौरान ऐसा क्या लगा, जिसे दूर करना चाहिए? इस सवाल पर राठौर ने कहा कि शहर बहुत सुंदर है और सब ठीक है। बस इस शहर के लोग धर्म और जाति से ऊपर उठकर एकजुटता से रहें। सांप्रदायिक माहौल के बीच एकजुटता की कमी कहीं न कहीं खलती है। सभी धर्र्म के लोग एकजुट होकर देश के लिए काम करें तो तस्वीर और बेहतर हो सकती है।