{"_id":"592bfb314f1c1b5163bdb418","slug":"rajnath-singh-who-reached-meerut-discussion-will-be-on-modi-government-s-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"खास मकसद से मेरठ पहुंचे राजनाथ सिंह, PM मोदी पर गर्व होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास मकसद से मेरठ पहुंचे राजनाथ सिंह, PM मोदी पर गर्व होगा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 29 May 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्री राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक खास मकसद को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह मेरठ पहुंच चुके हैं। यहां राजनाथ कुछ ऐसा करेंगे कि आपको पीएम मोदी पर गर्व होगा। इस दौरान राजनााथ सरकार के तीन साल पूरे होने पर लोगों से खास बातचीत करेंगे। इतना ही नहीं बल्कि गृह मंत्री जानना चाहेंगे कि मेरठवासियों को मोदी सरकार का काम कितना पसंद आया।
विज्ञापन
बता दें कि उनका कार्यक्रम सुभारती विश्वविद्यालय में रखा गया है। महानगर के इस कार्यक्रम का स्थल देहात क्षेत्र की सीमा में आने पर सवाल खड़ा हो रहा है। इसके पीछे भाजपाई पैसा बचाने के साथ ही विद्यार्थियों की भीड़ से कार्यक्रम को सफल बनाने की कवायद मान रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्र में भाजपा सरकार के तीन साल पूरे हो चुके हैं। इस उपलक्ष्य में पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सरकार के मंत्री और बड़े नेता इस उपलब्धि को बताने के लिए जनता की बीच जा रहे हैं। मेरठ में भी सोमवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें वह केंद्र सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों के साथ आगामी योजनाओं को बताएंगे।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह के कद को देखते हुए भीड़ जुटाना जहां भाजपा की साख का प्रश्न बना है तो पूर्व में के कार्यक्रमों में हुई किरकिरी से बचने का भी दबाव है। भाजपा महानगर के पूर्व कार्यक्रमों पर यदि नजर डालें तो चुनाव से पूर्व गृह मंत्री राजनाथ सिंह की परिवर्तन यात्रा के दौरान बाईपास पर कंकरखेड़ा के पास जनसभा रखी गई थी। यह जनसभा महानगर और देहात की संयुक्त रूप से थी, जिसमें 25 हजार की भीड़ का दावा किया गया था। उस समय विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी तय नहीं हुए थे और दावेदारों पर भीड़ लाने का दबाव था। बावजूद इसके इस सभा में बमुश्किल 6 हजार की भीड़ इकट्ठा हो पाई थी। उसमें भी देहात क्षेत्र से ही लगभग पांच हजार की भीड़ आई थी। इसी कम भीड़ के कारण राजनाथ सिंह जनसभा में नहीं आये थे। अब गृह मंत्री मेरठ आ रहे हैं। महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग के अनुसार 5000 की भीड़ का लक्ष्य है। महानगर से सुभारती तक भीड़ ले जाने के लिए 70 बसों की व्यवस्था की गई है। लेकिन इस दावे को पूरा करने में भाजपाइयों के पसीने छूट रहे हैं।
400 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आज मेरठ में होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। उनके आगमन के दौरान परतापुर स्थित हैलीपैड से कार्यक्रम स्थल सुभारती यूनिवर्सिटी कैंपस में 26 अफसरों समेत 400 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। रविवार को पुलिस अफसरों ने दोनों जगह व्यवस्थाओं को परखा। रविवार दिन भर पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था बनाने की तैयारियों में लगा रहा। परतापुर में हैलीपैड से लेकर सुभारती परिसर में कार्यक्रम स्थल दोनों स्थानों पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने जाकर तैयारियां देखीं। शाम को रिहर्सल के साथ ही ड्यूटी पर लगे अफसरों को ब्रीफ किया गया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक तमाम जगह पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगा दी गई है। एसपी देहात राजेश कुमार सुभारती कैंपस की व्यवस्था संभालेंगे।