फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rajarani Express will run at 6:45 in the morning from Meerut

मेरठ से 6:45 बजे चलेगी राज्यरानी एक्सप्रेस

Mon, 01 Jul 2019 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rajarani Express will run at 6:45 in the morning from Meerut
मेरठ से सुबह 6:45 बजे चलेगी राज्यरानी एक्सप्रेस
विज्ञापन

मेरठ। रेलवे ने हर साल की तरह इस बार भी 100 से अधिक ट्रेनों के समय में फेरबदल किया है। नया टाइम टेबल 1 जुलाई (आज) से लागू कर दिया जाएगा। जिसमें मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। इस ट्रेन में बदलाव दोनों ओर से किया गया है। वहीं सहारनपुर से वाया मेरठ-इलाहाबाद जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अब 5 मिनट पहले लखनऊ से इलाहाबाद के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में मेरठ से चलने पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।
मेरठ से चलकर लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस अब सुबह 5 बजे के बजाय 6:45 बजे सिटी स्टेशन से रवाना होगी। वहीं यह ट्रेन अब दोपहर 1:10 पर लखनऊ पहुंचने के बजाय 3:05 पर पहुंचेगी। इसके अलावा यह ट्रेन लखनऊ से दोपहर 2:40 के स्थान पर 2:25 पर चलेगी और मेरठ सिटी स्टेशन पर रात 10:40 के बजाय 10 मिनट पहले 10:30 पर पहुंचेगी। वहीं मेरठ से वाया लखनऊ इलाहाबाद जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अपने तय समय सुबह 5:05 पर लखनऊ पहुंचेगी, लेकिन लखनऊ से 5:20 पर प्रस्थान करने के बजाय 5:15 पर जाएगी।
विज्ञापन

‘इन ट्रेनों का भी बदला समय’
मेरठ से अंबाला जाने वाली पैसेंजर अब सुबह 5:15 के बजाय 5:25 पर सिटी स्टेशन से चलेगी। ंअंबाला से चलकर रात में 11:30 के बजाय 30 मिनट पहले 11 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। इसके अलावा देहरादून, नई दिल्ली जनशताब्दी अब सुबह 9:35 के बजाय 9:30 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस सुबह 10:01 पर आने के बजाय 10:36 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। इसके अलावा पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस शाम 4:28 पर आने के बजाय 4:43 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed