{"_id":"628ccb7020d61d398457344d","slug":"raj-thackeray-will-not-be-allowed-to-enter-ayodhya-without-apologizing-says-brij-bhushan-singh-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बृजभूषण सिंह बोले-बिना माफी मांगे राज ठाकरे को अयोध्या में नहीं घुसने दिया जाएगा, किया ये बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बृजभूषण सिंह बोले-बिना माफी मांगे राज ठाकरे को अयोध्या में नहीं घुसने दिया जाएगा, किया ये बड़ा एलान
Tue, 24 May 2022 05:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 24 May 2022 05:41 PM IST
सार
कॉलेज ऑफ़ अप्लाइड एजुकेशन में उत्तर भारत स्वाभिमान यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद ब्रज भूषण सिंह ने कहा कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे जब तक देशवासियों से माफी नहीं मांगते तब तक उन्हें अयोध्या में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल सांसद ब्रजभूषण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मोदीपुरम बाईपास स्थित कॉलेज ऑफ अप्लाइड एजुकेशन में उत्तर भारत स्वाभिमान यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि जब तक मनसे प्रमुख राज ठाकरे उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांगेंगे, उन्हें अयोध्या में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि माफी मांगने के बाद ही उन्हें अनुमति दी जाएगी। 5 जून को पांच लाख लोगों के साथ अयोध्या में कार्यक्रम होगा। राज ठाकरे को आना है तो वह माफी मांग लें और 5 जून के बाद अयोध्या में आएं। राज ठाकरे शेर नहीं है, वह चूहा है। वह पढ़ने वाले बच्चों के साथ मारपीट करता है। गरीबों के साथ मारपीट करता है। उसमें हिम्मत है तो वह अयोध्या में आकर दिखाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में आजादी के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर में 370 को हटाया गया है। वहां का संविधान अलग था, मोदी सरकार ने उसे हटा दिया है। यह भाजपा सरकार की वजह से नहीं, जनता ने वोट दिया है इसलिए इस संविधान को वहां पर बदला गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में अतिक्रमण पर फिर चला बुलडोजर, व्यापारियों की टीम से हुई नोंकझोंक, देखें तस्वीरें
कहा कि कुश्ती संघ का अध्यक्ष होने के नाते मैं यह कहना चाहता हूं कि आज से 10 साल पहले जब हिंदुस्तान के पहलवान लड़ने के लिए जाते थे तो वह ईरान और जापान के पहलवान को देखकर पूल में घबरा जाते थे, अब ऐसा नहीं है। अब हिंदुस्तान का पहलवान दूसरे देशों को टेंशन दे रहा है। जापान हो या ईरान हो या कोई और देश हो खेलों के क्षेत्र में भी भारत की पहचान लगातार बढ़ती जा रही है।
50 कुंतल का एक लड्डू बनाकर योगी जी का जन्मदिन मनाएंगे
सांसद बृजभूषण सिंह शरण ने कहा कि 5 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है उस दिन अयोध्या में पांच लाख लोग रहेंगे। उस दिन योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर 50 कुंतल का एक लड्डू बनवाया जाएगा और उनका जन्मदिन मनाया जाएगा।
उन्होंने संबोधन में कहा कि सब लोग हाथ खड़े होकर इस बात का समर्थन करें कि बिना माफी मांगे हुए अयोध्या में राज ठाकरे को नहीं घुसने दिया जाएगा, जिस पर सभी ने खड़े होकर समर्थन किया।