फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raised awareness about segregating wet, dry, and e-waste.

Meerut News: गीला, सूखा और ई-वेस्ट कचरा अलग रखने के लिए किया जागरूक

Thu, 15 Oct 2026 07:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness about segregating wet, dry, and e-waste.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बृहस्पतिवार को नगर पालिका की ओर से चार-बिन प्रणाली के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के मुख्य बाजारों, वार्डों और आवासीय परिसरों में घर-घर जाकर लोगों को कचरा अलग-अलग रखने के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं, महिला स्वयं सहायता समूहों और जल सखियों को भी अभियान से जोड़ा गया।
अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि अभियान में लोगों को गीला, सूखा, हानिकारक और इलेक्ट्रॉनिक कचरा अलग-अलग रखने की जानकारी दी गई। बताया गया कि हरे डस्टबिन में सब्जी-फलों के छिलके और बचा हुआ भोजन डालें। नीले डस्टबिन में प्लास्टिक, कागज, कांच और गत्ते जैसे सूखे कचरे को रखें। सेनेटरी पैड, डाइपर और एक्सपायरी दवाओं जैसे हानिकारक कचरे को अलग रखें, जबकि खराब बैटरी, तार और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ई-वेस्ट की श्रेणी में डालें।
विज्ञापन

कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करने से उसके पुनर्चक्रण और सुरक्षित निस्तारण में आसानी होती है। इससे नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने नगरवासियों से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों में अलग-अलग कचरा देने और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं फेंकने की अपील की। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी विकास कुमार, सुपरवाइजर नितिन कुमार और नॉलेज पार्टनर सना सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed