फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: rain water harvesting system

मेरठ: आखिर जगी है आस, दो ठेकेदारों ने रेन वाटर हार्वेंस्टिंग सिस्टम के लिए लगाई बोली

Sat, 12 Jun 2021 02:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 12 Jun 2021 02:38 PM IST
सार

यहां आखिरकार रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए पहल की गई है। बताया गया कि देव इंफ्रा और बालाजी कंस्ट्रक्शन ने बोली लगाई और काम करने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
Meerut News: rain water harvesting system
मेरठ: रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में बारिश के पानी को बचाने के लिए एमडीए ने एक और कदम बढ़ा दिया है। शुक्रवार को रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के लिए टेंडर निकाले गए। इसमें देव इंफ्रा और बालाजी कंस्ट्रक्शन ने बोली लगाई और काम करने की इच्छा जताई। इससे पहले एक साल से एमडीए की ओर से टेंडर निकाले जा रहे थे, लेकिन कोई ठेकेदार काम करने के लिए तैयार नहीं था। एमडीए की तरफ से विभिन्न स्थानों पर 13 लाख आठ हजार की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने हैं। जिले में पानी का लेवल औसतन 21 मीटर नीचे तक जा चुका है। इसकी भरपाई के लिए मशक्कत की जा रही है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार की ओर से एमडीए को निर्देश जारी करते हुए सभी विभागों में सिस्टम लगाने के लिए कहा है। जहां- जहां सिस्टम लगे हैं उनका भी सर्वे किया जाएगा। जिससे ये पता चल सके कि कहां- कहां सिस्टम चालू हालत में हैं। इस बार शासन का फोकस पानी बचाने की ओर है।
विज्ञापन


हर बुधवार को होने वाली प्रमुख सचिव आवास की बैठक में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की समीक्षा की जाती है। इससे पहले एमडीए 11 स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा चुका है। पिछले वर्ष टेंडर न आने के कारण महज एक स्थान पर ही सिस्टम लग पाया था। जिमखाना मैदान में एमडीए ने खुद अपने इंजीनियरों की मदद से इस सिस्टम को लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं लगातार इस पर खुद मॉनिटरिंग कर रहा हूं। हमने विभागों को भी प्रमुख सचिव आवास के निर्देश के क्रम में पत्र भेजे हैं कि वह खुद रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की तैयारी करें। कहीं कोई तकनीकी दिक्कत है तो हमें बताएं। मैंने इस कार्य पर मॉनिटरिंग के लिए सहायक नगर नियोजक को लगा दिया है। - मृदुल चौधरी, एमडीए उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed