मेरठ। बीएवी इंटर कॉलेज सुभाष बाजार में मंगलवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग संयंत्र का लोकार्पण किया। जागरूक नागरिक संगठन के सदस्य गिरीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग के द्वारा वर्षा का पानी भूमि के नीचे चला जाता है, जिससे पानी का गिरता हुआ स्तर रुक जाता है। पहले पानी का स्तर बहुत ऊपर था, लेकिन आज पानी का स्तर भूमि के काफी नीचे जा चुका है। इस अवसर पर प्रबंधक रजनीकांत शर्मा, उपाध्यक्ष आदित्य प्रकाश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अशोक तिवारी, एसपी गौड़, सतीश शर्मा, प्रधानाचार्य रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

बीएवी इंटर कॉलेज सुभाष बाजार में महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग का लोकार्पण