{"_id":"5df3f6e98ebc3e879e199175","slug":"rain-broke-22-years-record-modipuram-news-mrt458626128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड, सर्दी में कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड, सर्दी में कांपे लोग
विज्ञापन
मोदीपुरम। तेज बारिश, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानों में पहुंच रही उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा ने सर्दी का सितम बढ़ा दिया। दो दिन से हो रही झमाझम बारिश ने 22 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं बारिश होने से प्रदूषण से राहत मिली।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि अगले 72 घंटे में ठंडी हवा का प्रकोप बढ़ेगा। इससे दिन रात के तापमान में फिर गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 22 साल में मेरठ में 15 दिसंबर तक सर्वाधिक बारिश 41 मिमी हुई है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 9.4 रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 और न्यूनतम 89 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर बारिश 24 मिमी रिकार्ड की गई।
कोहरे से अभी राहत नहीं
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि मैदानों में सर्दी का असर व्यापक होने जा रहा है। कुछ दिनों तक दिन-रात के तापमान में गिरावट होने से पूरे उत्तर, भारत में कड़ाके की सर्दी रहेगी। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। रविवार से मेरठ और आसपास में घना कोहरा भी छाने के आसार हैं।
विज्ञापन
पिछले सालों का रिकार्ड
1998 -- 0.0
1999 -- 0.4
2000 -- 0.0
2001 -- 0.0
2002 -- 0.0
2003 -- 0.0
2004 -- 0.0
2005 -- 0.0
2006 -- 0.0
2007 -- 0.0
2008 -- 2.2
2009 -- 0.0
2010 -- 0.0
2011 -- 0.0
2012 -- 25.6
2013 -- 0.0
2014 -- 1.7
2015 -- 0.0
2016 -- 0.0
2017 -- 7.02
2018 -- 0.0
2019 -- 41
39 साल में दूसरी बार दिसंबर में हुई सबसे ज्यादा बारिश
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार अब से पहले दिसंबर में 1979 में 88.9 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। इसके बाद 1997 में 84.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। अब 2019 में सबसे ज्यादा 41 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। 39 साल के रिकार्ड में 13 दिसंबर तक दूसरी बार यह बारिश सबसे ज्यादा हुई है।
बारिश से साफ हुआ प्रदूषण
सहायक प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के बाद मेरठ में एक्यूआई स्तर कम हो गया। कई दिन से हवा जहरीली चल रही थी। शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई 391 से गिरकर 172 पर आ गया।
आसपास के शहरों में पॉल्यूशन का हाल
बागपत -- 211
बुलंदशहर -- 237
गाजियाबाद -- 264
हापुड़ -- 131
नोएडा -- 254