फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rain and flood caused havoc, heavy damage to crops

बारिश और बाढ़ ने मनाई तबाही, फसलों को भारी नुकसान

Fri, 22 Oct 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rain and flood caused havoc, heavy damage to crops
बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, फसलों को भारी नुकसान
विज्ञापन

दो दिन तक हुई बारिश और उसके बाद नदियों में आई बाढ़ ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। सबसे ज्यादा धान, अगेते बोये गए आलू, दलहनी फसलों और सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई है। लगातार पानी में डूबे रहने से गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचेगा। कृषि विभाग ने फसलों के नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है।
खादर हो या बांगर, हर जगह खेतों में भरा पानी
बिजनौर। आमतौर पर अक्तूबर में जिले में करीब 30 एमएम ही बारिश होती है, लेकिन रविवार और सोमवार को दो ही दिन में 230 एमएम पानी बरस गया। पहाड़ों पर बारिश हुई तो नदियों का जलस्तर बढ़ गया और बाढ़ के हालात बन गए। खादर हो या बांगर, हर जगह खेतों में पानी भर गया।
विज्ञापन

खेतों में इस समय धान और उड़द की फसल की कटाई चल रही थी। कटी हुई और हवा से गिरी पड़ी फसल पर पानी भरा रहने से फसल को बहुत नुकसान हुआ है। इससे फसल की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। सब्जियों की फसलों खासकर आलू को भी नुकसान हुआ है। बारिश से हुए नुकसान के आकलन के लिए डीएम उमेश मिश्रा ने टीम गठित कर दी है, जो गांवों में जाकर सर्वे करेगी और उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। टीम में संबंधित ग्राम पंचायत के लेखपाल को अध्यक्ष, प्राविधिक सहायक व फसल बीमा कंपनी इफ्को टोकियो के प्रतिनिधि को सदस्य बनाया गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र के अनुसार किसानों फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। बीमित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। बाकी किसानों को राजस्व विभाग से मुआवजा मिलता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह के अनुसार बारिश से धान, उड़द व सब्जियों को नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने सरसों व आलू बो दिया था उन्हें भी नुकसान होगा। फसलों की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। बाकी फसलों की बुवाई भी कम से कम 15 दिन देेरी से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी खेतों में भरा है पानी, फसल सड़ने की आशंका
गांव सलेमपुर, मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर, जलालपुर खादर, नारनौर, दत्तियाना, जमालुद्दीनपुर, सुजातपुर खादर, स्याली, मुजफ्फरपुर खादर, गांव कोटजवाना, गोपीवाला, हरवंशवाला, सिक्कावाला, रायपुर गढ़ी, टांडा साहूवाला, मुकंदपुर, रामजीवाला, सादातपुर गढ़ी, चिलकिया, नूरपुर अरब, भाऊवाला, सारंगवाला, जमालपुर ढीकली सहित कई गांवों में बारिश की वजह से फसलें बर्बाद हुई हैं।सैकड़ों किसानों की धान, गन्ना आदि की फसलों में पानी भरा है। बढ़ापुर क्षेत्र के किसान ठाकुर रामपाल सिंह, मनोज कुमार, सतनाम सिंह, सुखवीर सिंह, वीर सिंह, रघुवीर सिंह, मदन, बलविंदर सिंह, मोहन सिंह सहित कई किसानों की धान, मूंगफली, तिलहन व उड़द की फसलें पानी से बर्बाद हो गई हैं। क्षेत्र में अधिकांश किसानों का यही हाल है। फसल क्षति का आकलन कर पाना भी मुश्किल है।
फसलों का रकबा
धान 55431
उड़द 2378
आलू 4000
प्याज 138
टमाटर 85
गाजर 15
मूली 35
नोट : फसलों का रकबा हेक्टेयर में है।
परिवारों ने छतों पर बनाया ठिकाना
अफजलगढ़/जलीलपुर/चांदपुर। रामगंगा नदी के तट पर बसे गांव मनोहरवाली में घरों तक में पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण नसीम खां, नईम अहमद, फईम, मुस्ताक खां, शेर मोहम्मद ने बताया कि उनके घरों में रामगंगा नदी का तीन से चार फीट पानी भरा हुआ है। इसके अलावा रास्ते पर भी पानी है।
जलीलपुर क्षेत्र में गंगा में उफान के चलते पानी की धार सड़क पर बह रही है। अनेक ग्रामीणों के मकानों में पानी भर गया है। कुछ परिवारों ने मकानों की छतों पर ठिकाना बनाया है। जलीलपुर सलेमपुर, जलीलपुर रायपुर खादर, जलीलपुर दत्तियाना, दत्तियाना सुजातपुर, दत्तियाना स्याली, दत्तियाना मुजफ्फरपुर खादर आदि सड़कों पर दूसरे दिन भी गंगा की धार चलती रही। सड़कों पर गंगा का पानी चलने से दो पहिया व छोटे वाहनों से आवागमन बंद हो गया है। कई ग्रामीणों के मकानों में पानी भर जाने के कारण मकानों की छतों पर ठिकाना बनाए हुए हैं।
गांव फतेहपुर सभाचंद के स्कूल तक पहुंची गंगा
मंडावर। बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर घटकर करीब 96 हजार क्यूसेक ही रह गया। पानी तो घटा, लेकिन अब गंगा की तेज धारा ने कटान शुरू कर दिया है। गंगा की धारा गांव फतेहपुर सभाचंद के स्कूल की चहारदीवारी को पहले ही बहा चुकी है। स्कूल में पढ़ाई पहले से ही बंद है। गांव के बच्चों को गांव सेफपुरा के एक घर में पढ़ाया जा रहा है। दिपेंद्र, रामकिशन, सरवन, रोहताश आदि ने बताया कि उनका आधे से ज्यादा गांव कई साल पहले गंगा की वजह से उजड़ गया था। अगर कटान नहीं रुका तो उन्हें भी यहां से जाना होगा। उन्होंने कटान रोकने के लिए तटबंध बनवाने की मांग की है।
मनोहरवाली के परिषदीय स्कूल में भरा पानी
अफजलगढ़। पिछले तीन दिन से लगातार कालागढ़ के रामगंगा बांध से रामगंगा नदी में पानी की निकासी की जा रही है। इससे गांव मनोहरवाली के अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। विद्यालय परिसर में रामगंगा नदी का तीन से चार फीट पानी भरा है।
गांव मनोहरवाली स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 312 है। बृहस्पतिवार को स्कूल खुलने पर इनमें से मात्र 76 बच्चे ही स्कूल पहुंचे। संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर स्कूल की चहारदीवारी बनाने का कार्य चल रहा था। रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी खेतों के रास्ते स्कूल परिसर तक आ पहुंचा है। निर्माणाधीन दीवार पानी में डूब गई। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक शबाना परवीन ने बताया कि बाढ़ का पानी भरा होने के कारण स्कूली बच्चों को लगातार खतरा बना हुआ है। यदि गलती से कोई मासूम बच्चा पानी की ओर चला गया तो अनहोनी हो सकती है।

रामगंगा बांध के जलाशय का स्तर नियंत्रित
कालागढ़(बिजनौर)। रामगंगा बांध के जलाशय के जलस्तर नियंत्रित होने का दावा बांध प्रशासन ने किया है। बांध के जलाशय से 5000 क्यूसेक पानी की निकासी तीसरे दिन भी जारी है। बृहस्पतिवार को शाम चार बजे बांध का जलस्तर 363.920 मीटर दर्ज किया गया। बांध के ईई नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि रामगगा बांध के कैचमेंट क्षेत्र में बारिश नहीं हो रही है, जिसकी वजह से जलस्तर नियंत्रण में आ गया है। बांध से 1500 क्यूसेक पानी बिजली उत्पादन के लिए व स्पिलवे से 3500 क्यूसेक पानी की निकासी रामगंगा नदी में की जा रही है। अब बांध से केवल वही पानी निकाला जा रहा है जो पहाड़ों से आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed