{"_id":"5d34c8828ebc3e6cd710da96","slug":"rain-after-25th-july-modipuram-news-mrt43439177","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस से नहीं मिल रही राहत, 25 जुलाई से हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस से नहीं मिल रही राहत, 25 जुलाई से हो सकती है बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। बूंदाबांदी के बीच उमस से राहत नहीं मिल रही है। रविवार को भी मौसम गर्म बना रहा। दिन में उमस के साथ दोपहर में हुई कुछ स्थानों पर बूंदाबंादी ने गर्मी बढ़ा दी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी चार दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। 25 के बाद बारिश होने की संभावना है।
पिछले चार दिन से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उमस भरी गर्मी शहरवासियों को परेशान कर रही है। रविवार को भी मौसम सुबह से गर्म बना हुआ था। हल्के बादल भी छाए हुए थे। दोपहर में गर्मी के बीच हल्की बूंदाबांदी हो गई। बारिश रुक रुककर शहर से लेकर देहात तक कुछ हिस्सों में हुई। बारिश के बावजूद भी उमस कम नहीं हुई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 76 और न्यूनतम 63 प्रतिशत दर्ज की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी मौसम गर्म बना रहेगा। बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन अच्छी बारिश के आसार 25 से 27 जुलाई के बीच में बन रहे है। इससे पहले गर्मी और उमस से शहरवासी परेशान रहेंगे।