फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Railways released pink book: dream of Meerut-Hastinapur rail line broken

रेलवे ने जारी की पिंक बुक: मेरठ-हस्तिनापुर रेल लाइन का सपना टूटा, इन कार्यों को किया गया शामिल

Thu, 06 Feb 2020 03:37 PM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Feb 2020 03:37 PM IST
सार

  • 11 नई रेल लाइनों का होगा निर्माण
  • दोहरीकरण और ऊपरी सड़क पुल के लिए भी बजट किया आवंटित
  • मेरठ-पानीपत रेल लाइन की उम्मीदें हैं बरकरार

विज्ञापन
Railways released pink book: dream of Meerut-Hastinapur rail line broken
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock

विस्तार

एक फरवरी को आए आम बजट में महाभारतकालीन नगरी हस्तिनापुर में राष्ट्रीय संग्रहालय की घोषणा कर सरकार ने राहत दी थी। लेकिन बुधवार को रेल मंत्रालय द्वारा जारी की गई पिंक बुक में मेरठ-हस्तिनापुर रेल लाइन को बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन


हर साल इस रेल लाइन को पिंक बुक में शामिल कर रेलवे लाइन के लिए उम्मीदें बरकरार रहती थीं। लेकिन इस बार इन उम्मीदों को भी खत्म कर दिया गया है।

उत्तर रेलवे ने 11 नई रेल लाइनों के निर्माण करने का फैसला लिया है। जिसमें मेरठ-पानीपत को इस बार भी शामिल किया है। इससे सरकार की मंशा साफ है कि मेरठ से पानीपत तक रेल लाइन का सपना जल्द पूरा होगा। 
विज्ञापन

बुधवार को जारी पिंक बुक में इंफ्रास्ट्रक्चर पर अधिक ध्यान दिया गया है। उत्तर रेलवे द्वारा मेरठ के लिए चंडीगढ़ तक  नई ट्रेन चलाए जाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया था। लेकिन ये उम्मीद भी अभी पूरी नहीं हो सकी है।

रेलवे ने अपने बजट में सबसे ज्यादा रेलवे लाइनों, दोहरीकरण, फाटकों को खत्म करते हुए ऊपरी सड़क पुल बनाने पर जोर दिया है। मेरठ कैंट से सहारनपुर तक फाटकों पर ऊपरी सड़क पुलों का निर्माण किया जाएगा। कैंट स्थित बट वेल्डिंग प्लांट के नवीनीकरण के लिए करोड़ों रुपये आवंटित किए हैं। 

इन कार्यों को किया गया शामिल
मेरठ शहर-हापुड़ 
फाटक संख्या 52 पर ऊपरी सड़क पुल का निर्माण 
मेरठ छावनी : सहारनपुर तक ऊपरी सड़क पुलों का निर्माण 
फाटक संख्या : 62, 68, 69, 83, 45, 75, 78, 70, 71, 27, 28, 29, 42, 43, 46,8 4-ए

नई रेल लाइन के लिए आवंटित धनराशि
मेरठ-पानीपत (104 किमी) :     1099,99,00 
देवबंद मुजफ्फरनगर रुडकी (27.45 किमी) :    1425152 

दोहरीकरण रेलवे लाइन
nमेरठ-मुजफ्फरनगर (55.47 किमी) :     2214400
nमुजफ्फरनगर - टपरी (51.53 किमी) :    500,00,00
 (आंकड़े हजार रुपये में)
 

दोहरीकरण से बढ़ेगी रफ्तार
बजट में रेलवे ने दोहरीकरण पर भी ध्यान दिया है। मेरठ से टपरी 109 किमी तक होने वाले दोहरीकरण के लिए बजट आवंटन किया है। हालांकि, मेरठ से मुजफ्फरनगर तक दोहरीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। लेकिन इसके लिए पिंक बुक में बजट आवंटन किया गया है। जिससे अन्य बचे कार्यों को रफ्तार दी जा सके।

इसके अलावा अगले चरण में मुजफ्फरनगर से टपरी तक होने वाले दोहरीकरण को भी बजट आवंटन में शामिल कर लिया गया है। इस दोहरीकरण के होने के बाद मेरठ से सहारनपुर की दूरी जल्द पूरी होने लगेगी। 

वर्ष 2017 से होती रही है शामिल
एक बार फिर मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन को इस बजट में शामिल किया गया है। वर्ष-2017 से इस रेलवे लाइन को बजट में शामिल किया जा रहा है। इस रूट पर कई बार सर्वे कार्य किया जा चुका है।

बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और केंद्रीय पशुपालन मत्स्य राज्यमंत्री, मुजफ्फरनगर सांसद डॉ. संजीव बालियान इसे अपने-अपने रूट से निकलवाना चाहते हैं। इसी को लेकर पिछले दिनों पेंच फंसा हुआ था। हालांकि, इस बार भी बजट मेें इस रेलवे लाइन को शामिल कर एक बार फिर उम्मीदों को जिंदा रखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed