फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Railway NTPC server exam failed, commotion

रेलवे एनटीपीसी की परीक्षा का सर्वर फेल, हंगामा

Tue, 19 Jan 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Railway NTPC server exam failed, commotion
रेलवे एनटीपीसी की परीक्षा का सर्वर फेल, हंगामा
विज्ञापन

परतापुर (मेरठ)। परतापुर बाईपास स्थित एमआईटी में रेलवे एनटीपीसी की परीक्षा का सर्वर फेल होने और बाद में परीक्षा को निरस्त करने पर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। परीक्षार्थियों का कहना था कि परीक्षा निरस्त करने के नोटिस पर किसी रेलवे अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाकर शांत किया।

एमआईटी कॉलेज में सोमवार को दो पालियो में आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा थी। एमआईटी के डायरेक्टर आलोक चौहान के अनुसार परीक्षा के लिए पहली पाली में 200 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षा समय से शुरू हुई। परीक्षा के बीच में सर्वर में समस्या आने के चलते कुछ छात्र-छात्राओं को परेशानी हुई। घंटों इंतजार के बाद भी सर्वर नहीं चल पाया। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों से बातचीत पर परीक्षा को निरस्त किया गया। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि परीक्षा की अगली तिथि उनको मोबाइल और ईमेल के जरिए भेज दी जाएगी। परीक्षा निरस्त करने का नोटिस भी कॉलेज गेट पर लगाया गया। इस पर छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। छात्र-छात्राओं का कहना था कि परीक्षा निरस्त करने के नोटिस पर किसी भी रेलवे अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं है। आरआरबी की तरफ से बनाए गए परीक्षा इंचार्ज आलोक चौहान का कहना है कि रेलवे अधिकारियों से बात करने पर पहली पाली के लगभग 100 बच्चों की परीक्षा निरस्त की गई है। छात्र-छात्राओं को समय रहते परीक्षा की अगली तिथि की जानकारी दे दी जाएगी। द्वितीय पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed