फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Railway Minister Ashwani Vaishnav has seen survey report trains will run from Meerut to Hastinapur-Bijnor soon

खुशखबर: मेरठ से हस्तिनापुर-बिजनौर तक ट्रेन चलने का रास्ता साफ, मंत्री ने देखी सर्वे रिपोर्ट, पढ़ें पूरा अपडेट

Sat, 14 Jan 2023 08:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Jan 2023 08:33 PM IST
सार

खुशखबर : मेरठ से हस्तिनापुर और बिजनौर तक ट्रेन चलने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सर्वे रिपोर्ट देखी।

विज्ञापन
Railway Minister Ashwani Vaishnav has seen survey report trains will run from Meerut to Hastinapur-Bijnor soon
सर्वे रिपोर्ट देखते रेल मंत्री। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ से हस्तिनापुर और बिजनौर तक ट्रेन चलने का रास्ता साफ हो गया है। फाइनल लोकेशन सर्वे की फाइनल रिपोर्ट का शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने अधिकारियों के साथ अध्यन किया। जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के साथ उन्होंने सर्वे में आईं कमियों को जल्द पूरा कराने को लेकर चर्चा की। 

विज्ञापन


कई सालों से चली आ रही मेरठ से हस्तिनापुर और बिजनौर तक रेलवे लाइन की मांग पूरी होने जा रही है। 63.5 किलोमीटर में बनाई जाने वाली रेल लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे पूरा होने के बाद शनिवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के साथ प्रोजेक्टर पर पूरी रिपोर्ट देखी। 
विज्ञापन


मंत्री दिनेश खटीक ने बताया कि सर्वे में विदुर कुटी, शुक्रताल और हस्तिनापुर को शामिल किया गया है। इन तीनों ऐतिहासिक स्थलों से ट्रेन गुजरेगी। 2.58 करोड़ रुपये की लागत से सर्वे पूरा किया जा चुका है। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने रेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे में जो भी कमियां हैं, उनको प्रदेश सरकार के अधिकारियों से बात करके जल्द पूरा कराकर काम शुरू कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय मानचित्र पर आएगा हस्तिनापुर
रेल लाइन के बन जाने के बाद हस्तिनापुर राष्ट्रीय मानचित्र पर चमकता नजर आने लगेगा। रेलमार्ग से जुड़ जाने के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। इसके बाद प्रदेश और केंद्र सरकार को अन्य विकास कार्य कराने होंगे। केंद्र सरकार पहले ही हस्तिनापुर में राष्ट्रीय संग्रहालय और आइकोनिक साइट के रूप में बजट में घोषणा कर चुका है। रेल लाइन के बन जाने के बाद सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा करना होगा। वहीं, मेरठ से बिजनौर रेलमार्ग से जुड़ जाने के बाद दो रेल मार्ग तैयार होंगे।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: एकतरफा प्यार में वारदात, आखिर दबोचा गया आईटीआई का छात्र, अब पूछताछ में उगलेगा पूरा सच

दशकों पुरानी है मांग
मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर के बीच रेल लाइन की मांग दशकों पुरानी है। इससे न केवल महात्मा विदुर की तपोस्थली विदुरकुटी और हस्तिनापुर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, रेल लाइन संचालित होने के बाद बिजनौर का संपर्क हस्तिनापुर, मेरठ, दिल्ली, लखनऊ समेत देश के कई अन्य प्रमुख शहरों से सीधे जुड़ जाएगा। 

यह भी पढ़ें: अनोखी दोस्ती: 12 साल से नेवलों की महंत से है मित्रता, कभी कोबरा से बचाई थी साधु की जान, अब रहते हैं साथ

मंत्री बोले... 
केंद्रीय रेल मंत्री ने शनिवार को पूरी सर्वे रिपोर्ट प्रोजेक्टर पर देखी है। उन्होंने रेल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो कमियां सर्वे में हैं उनको प्रदेश सरकार के साथ बात करके जल्द पूरी करें और रेल पटरी बिछाने का कार्य शुरू कराएं। मेरठ से हस्तिनापुर, बिजनौर के बीच रेल लाइन बिछने के बाद महाभारत सर्किट में विदुर कुटी और मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बिजनौर का संपर्क मेरठ, लखनऊ और दिल्ली से जुड़ जाएगा। - दिनेश खटीक, जल शक्ति राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed