{"_id":"5e3c71038ebc3ee5cc5b0df0","slug":"railway-made-40-bridge-in-rail-crossing-meerut-news-mrt4676380125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ सिटी से सहारनपुर तक के फाटकों पर बनेंगे पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ सिटी से सहारनपुर तक के फाटकों पर बनेंगे पुल
विज्ञापन
मेरठ।
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेलवे की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। फाटकों को खत्म करने के लिए रोड ओवरब्रिज का निर्माण करने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। इसके अलावा दोहरीकरण के लिए भी काम किया जाना है। जिससे मेरठ से सहारनपुर तक ट्रेनों का यात्रा समय कम किया जा सके। मेरठ से मुजफ्फरनगर तक दोहरीकरण होने के बाद ट्रेनों का यात्रा समय काफी कम हो गया है। इसके अगले चरण में मुजफ्फरनगर से टपरी तक दोहरीकरण का कार्य किया जाना है।
रेलवे की ओर से जारी पिंक बुक में मेरठ सिटी से सहारनपुर तक स्थित लगभग 40 फाटकों को खत्म करने का प्लान तैयार किया गया है। इन फाटकों पर रोड ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है। जिससे ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाया जा सके। वहीं, इसके अलावा कई स्थानों पर अंडरपास का भी प्रावधान किया गया है। इससे गांव के पास से निकलने वाले फाटकों को राहत दी गई है।
बिजली बंबा बाईपास का भी प्रावधान
पिंक बुक में शहर के सबसे अहम फाटक बिजली बंबा बाईपास पर स्थित फाटक नंबर-52 को भी शामिल किया गया है। इस पर भी दो लेन का रोड ओवरब्रिज बनाने का प्लान है। इस पर एक तरफ ओवर ब्रिज लगभग दस वर्षों से तैयार है। इस ओवरब्रिज को जोड़ने के लिए राज्य सरकार के प्रोजेक्ट का इंतजार है। इनर रिंग रोड बन जाने के बाद इसे दो लेन का पुल बनाकर जोड़ दिया जाएगा।