यूपी: रेलवे ने 100 से अधिक ट्रेनों के समय में किया फेरबदल, राज्यरानी एक्सप्रेस का ये होगा नया वक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस ट्रेन में बदलाव दोनों ओर से किया गया है। वहीं, सहारनपुर से वाया मेरठ, इलाहाबाद जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अब 5 मिनट पहले लखनऊ से इलाहाबाद के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में मेरठ से चलने पर कोई बदलाव नही किया गया है।
इसके अलावा लखनऊ से दोपहर 2:40 के स्थान पर चलने के बजाय 2:25 पर चलेगी और मेरठ रात 10:40 के बजाय दस मिनट पहले 10:30 पर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, मेरठ से वाया लखनऊ , इलाहाबाद जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अपने तय समय सुबह 5:05 पर लखनऊ पहुंचेगी। लेकिन लखनऊ से 5:20 पर प्रस्थान करने के बजाय 5:15 पर इलाहाबाद के लिए प्रस्थान करेगी।
इन ट्रेनों का भी बदला समय
मेरठ से अंबाला जाने वाली पैसेंजर अब सुबह 5:15 के बजाय 5:25 पर सिटी स्टेशन से चलेगी। वहीं, अंबाला से चलकर रात में 11:30 के बजाय 30 मिनट पहले 11 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी।
इसके अलावा देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी अब सुबह 9:35 के बजाय 9:30 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, हरिद्वार से पूरी को जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस सुबह 10:01 पर आने के बजाय 10:36 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। इसके अलावा पुरी से हरिद्वार को जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस शाम 4:28 पर आने के बजाय 4:43 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी।