फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rail sangrasha team ne parkha delhi meerut section

रेल संरक्षा टीम ने परखा दिल्ली-मेरठ रेल सेक्शन  

Sat, 23 Jun 2018 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jun 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
rail sangrasha team ne parkha delhi meerut section
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चल रहे रेलवे संरक्षा अभियान के तहत रेलवे की संरक्षा टीम शुक्रवार को सिटी स्टेशन पहुंची। टीम ने दिल्ली-मेरठ रेल सेक्शन का गहनता के साथ दौरा किया। यार्ड से लेकर वाशिंग लाइन और मुख्य लाइनों को चेक किया। मुख्य संरक्षा अधिकारी ने बताया कि स्टेशन पर संरक्षा संबंधी हालत सही है। 
विज्ञापन

मुख्य संरक्षा अधिकारी मीरा कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय संरक्षा टीम शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे विशेष गाड़ी से सिटी स्टेशन पहुंची। यहां टीम का स्वागत स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने किया। टीम ने स्टेशन की पटरियों से लेकर फाटक और कांटों का निरीक्षण किया। टीम सबसे पहले रेलवे यार्ड  पहुंची। अधिकारियों ने यहां पटरियों की जांच की। जहां कमी नजर आई उसे ठीक करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने कंट्रोल रूम चेक किया। यहां से निकलकर टीम ने वाशिंग लाइन, लूप लाइन और मेन लाइन का निरीक्षण किया। फाटक और समस्त कांटों को चेक किया। टीम को कांटों की हालत ठीक मिली। गेटमैन से फाटक के बारे में जानकारी ली। करीब पांच घंटे टीम स्टेशन पर रही। दोपहर करीब दो बजे टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए मुख्य संरक्षा अधिकारी मीरा कुमार ने बताया कि रेलवे सेक्शनों की संरक्षा का निरीक्षण करना रेलवे संरक्षा विभाग का यह रूटीन वर्क है। यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी का सबसे बड़ा हिस्सा रेलवे संरक्षा विभाग के पास ही है। पटरी, गेट, कांटे सुरक्षित होंगे तो ही ट्रेन सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचेगी। मीरा कुमार ने बताया कि उन्होंने दिल्ली-मेरठ रेल सेक्शन का निरीक्षण किया है। इसमें कोई खामी नहीं मिली है। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर आशिक अली, सीडीओ संजय गुप्ता, एनआरएमयू शाखा सचिव सुभाष शर्मा के अलावा आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ मौजूद रहा। एनआरएमयू ने टीम को अपना मांग ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में संरक्षा अनुभाग में कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाते हुए भर्ती करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed