फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raids on premises of a retired inspector property worth Rs 14.38 crore recovered In Saharanpur

UP: आलीशान जिंदगी...12 बीघे में फार्म हाउस, इकट्ठा की अकूत संपत्ति; सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर की पूरी कहानी

Sun, 02 Nov 2025 01:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Nov 2025 01:06 PM IST
सार

सहारनपुर में आय से अधिक संपत्ति मामले में मेरठ की विजिलेंस टीम ने सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा के चार मकानों सहित सात ठिकानों पर छापा मारा। यहां करीब सात घंटे तक जांच चली, जिसमें 14.38 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली।

विज्ञापन
Raids on premises of a retired inspector property worth Rs 14.38 crore recovered In Saharanpur
सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के घर मिला खजाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में आय से अधिक संपत्ति मामले में सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर रडार पर हैं। ब्रिजेश नगर में चार-चार मकान और 12 बीघे में फार्म हाउस है। पुलिस में रहते हुए प्रेमवीर सिंह राणा ने अकूत संपत्ति इकट्ठा की। यह खुलासा मेरठ की विजिलेंस टीम की जांच में हुआ है। 
विज्ञापन


सात घंटे तक टीम ने एक-एक दस्तावेज खंगाला। सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर प्रेम सिंह राणा बागपत क्षेत्र के निरपुड़ा गांव के रहने वाले हैं। यह विवाद नया नहीं है, बल्कि वर्ष 2021 में प्रधानी का चुनाव होते ही शुरू हो गया था।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान मेरठ में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज है। वह सहारनपुर, मेरठ, नोएडा और शामली जिले के कई थाना में प्रभारी निरीक्षक रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप
इस दौरान उन पर अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे। प्रेमवीर पर जांच में 2.92 करोड़ रुपये की संपत्ति सामने आई थी। विजिलेंस एसपी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा के आवास और फार्म हाउस पर विभाग के 31 सदस्य, पुलिस, चार भवन मूल्यांकन कर्ता ने कार्रवाई की है। 
 

एक मकान को किराये पर भी दिया
कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी हुई। ब्रिजेश नगर में दो से तीन मंजिल मकान है। इनकी कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक है। इन मकानों से ज्वैलरी, बैंक खातों की पासबुक, पॉलिसी की रसीद और घरेलू सामान मिला है। इसके अलावा एक मकान को किराये पर भी दिया है।

 

फार्म हाउस में बना बड़ा हॉल
देहात कोतवाली क्षेत्र शेखपुरा कदीम गांव के पास करीब 12 बीघे में फार्म हाउस बना है। फार्म हाउस में बड़ा हॉल बना हुआ है। गोशाला और अन्य जमीन भी है। उनके पास से दो कार भी मिली हैं। विजिलेंस की कार्रवाई सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चली।

सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के ठिकानों पर छापा, 14.38 करोड़ की संपत्ति मिली
सहारनपुर में आय से अधिक संपत्ति मामले में मेरठ की विजिलेंस टीम ने सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा के चार मकानों सहित सात ठिकानों पर छापा मारा। यहां करीब सात घंटे तक जांच चली, जिसमें 14.38 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली। प्रेमवीर सिंह राणा मूल रूप से बागपत के निरपुड़ा निवासी हैं।
 

शनिवार को मेरठ विजिलेंस एसपी डॉ. राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में चार टीम ब्रिजेश नगर पहुंचीं। यहां मकान नंबर बी-80 से 71,500 रुपये कीमत के फर्नीचर, बैंक खातों की पासबुक, एलआईसी पॉलिसी की रसीद, शस्त्र खरीद की रसीद मिलीं। 
 

मकान की कीमत करीब 1.20 करोड़ है। मकान नंबर बी 27 में 7,18,700 रुपये का घरेलू सामान मिला। मकान की कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है। 20,59,055 रुपये की ज्वैलरी मिली। बैंकों के 12 खाते मिले। मकान नंबर बी-8 में चार किरायेदार रहते हैं। यह करीब 80 लाख का है।
 

करीब 14.38 करोड़ रुपये की संपत्ति पाई गई
शेखपुरा कदीम गांव स्थित एक फार्म हाउस, तीन संबंधित जमीन व गोशाला मिली। करीब 9.60 लाख का सामान मिला। फार्म हाउस की वर्तमान कीमत करीब 10.50 करोड़ रुपये है। 23 बैनामे कृषि एवं आवासीय प्लॉटों के पाए गए। एक-एक स्कार्पियो, डिजायर और बाइक मिली। छापे की कार्रवाई के दौरान करीब 14.38 करोड़ रुपये की संपत्ति पाई गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed