फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raids in Meerut in search of 2.50 lakh prize Asad

Meerut News: 2.50 लाख के इनामी असद की तलाश में मेरठ में भी दबिश, डॉक्टर व उसके परिवार से की पूछताछ

Tue, 07 Mar 2023 12:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 07 Mar 2023 12:38 PM IST
सार

प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के बाद माफिया अतीक के परिवार की घेराबंदी में यूपी पुलिस लगी है। नामजद असद पर 2.50 लाख का इनाम है। वहीं उसकी तलाश में पुलिस मेरठ में भी ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। बता दें कि अतीक की मेरठ में रिश्तेदारी है ऐसे में असद यहां छुप सकता है।

विज्ञापन
Raids in Meerut in search of 2.50 lakh prize Asad
उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजू पाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या में माफिया अतीक के नामजद बेटे असद पर 2.50 लाख रुपये का इनाम घोषित हो गया है। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को मेरठ में कई जगह दबिश दी। अतीक की बहन की ससुराल भवानीनगर में है, जहां पर अक्सर माफिया और उसके बेटे आकर रुकते थे। उनके रिश्तेदारों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है कि असद कहां छुपा हो सकता है।

विज्ञापन


प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के बाद माफिया अतीक के परिवार की घेराबंदी में यूपी पुलिस लगी है। पुलिस का दावा कि उमेश पाल की हत्या में अतीक का बेटा असद शामिल था। नामजद असद पर 2.50 लाख का इनाम होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: HOLI 2023: मेरठ में 350 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, सूर्योदय के साथ शुरू हुआ पूजन, देखें शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने मेरठ में भी असद की तलाश में दबिश दी, लेकिन अभी उसका कोई सुराग नहीं लगा। एसटीएफ ने अतीक का बेटा अली को उसके फूफा डॉ. अखलाक के घर भवानीनगर, नौचंदी से पकड़ा था। जिसको पूछताछ के बाद छोड़ा था।

पुलिस का अंदेशा है कि फरार होने के बाद असद मेरठ में आकर छुप सकता है, क्योंकि इससे पहले अतीक के परिवार ने मेरठ में फरारी काटी। पुलिस ने डॉक्टर, उसके परिवार से पूछताछ की है। हालांकि, अभी तक असद की कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली। पुलिस ने डॉक्टर और उसके परिवार के मोबाइल की भी सीडीआर निकाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed