UP: मेरठ में बसपा प्रत्याशी के स्कूल पर छापामारी, आचार संहिता का मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला
Election 2024 : मेरठ में पुलिस ने बसपा प्रत्याशी विजेंद्र सिंह के स्कूल पर छापामारी की। पुलिस ने बसपा उम्मीदवार के खिलाफ आचार संहिता का मुकदमा दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद के मवाना में पुलिस को आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने बीएसपी प्रत्याशी विजेंद्र सिंह के एसपीएस स्कूल पर छापा मारा। हालांकि, छापामारी के दौरान पुलिस टीम को आचार संहिता के उल्लंघन की कोई चीज नहीं मिली।
इसके बाद पुलिस टीम वहां से वापस चली गई। उधर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी विजेंद्र सिंह का आरोप है कि पुलिस दवाब में कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें: Election 2024: यूपी की इन आठ लोकसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला, कहां से कौन प्रत्याशी मैदान में, रिपोर्ट में जानिए
बताया गया कि सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ बसपा प्रत्याशी विजेंद्र सिंह के एसपीएस स्कूल पर छापा मारा।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पश्चिमी यूपी के वोटरों में भारी उत्साह, सुबह से केंद्रों पर लगी कतार, हार्ट के ऑपरेशन से पहले डाला वोट
थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी। इसके बाद बसपा प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह के स्कूल पर जाकर जांच की गई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला है। चौधरी विजेंद्र सिंह के बस्ते पर चुनाव चिन्ह छपी पर्चीया विस्तृत किए जाने के मामले में चुनाव आचार संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।