फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   raid in hotels 10 person arrested

भैसाली अड्डे के सामने होटलों में शराब पार्टी, पुलिस से हाथापाई

Tue, 23 Mar 2021 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
raid in hotels 10 person arrested
भैसाली अड्डे के सामने होटलों में छापा, 10 हिरासत में लिए
विज्ञापन

मेरठ। भैसाली बस अड्डे के सामने होटलों में देर रात तक शराब पार्टी चलती मिली हैं। पुलिस ने एक होटल मालिक सहित 10 लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान होटलों में खलबली मच गई है। पुलिस ने तीन होटल में अपने ताले लगाकर सील कर दिए। छापे के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस के मुताबिक पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध तरीके से शराब बिक्री होने की शिकायत मिल रही थीं। तीनों होटल के नाम बताए, जहां अवैध शराब बेची जा रही है। मैंने सादी वर्दी में जाकर होटलों की स्थिति देखी जहां पर शराब पार्टी चल रही थी।
एएसपी कैंट सूरज कुमार राय सादी वर्दी में सोमवार 10:15 बजे चार पुलिसकर्मियों को लेकर भेशाली बस अड्डे के सामने होटल खालसा में पहुंचे है। पुलिसकर्मी भी सादी वर्दी में थे। जहां पर शराब की पार्टी चल रही थी। उसके बाद एएसपी पुलिस टीम के साथ लाभ महल व शेर ए पंजाब होटल में पहुंच गए। वहां पर लोगों की शराब पार्टी चल रही थी।
विज्ञापन

एएसपी ने तीनों होटल में शराब पार्टी चलती देखी और फिर सदर बाजार थाना पुलिस को मौके पर ही बुला लिया। उसके बाद पुलिस टीम ने तीनों होटल में एक साथ छापेमारी की। पुलिस टीम ने खालसा होटल मालिक गुरमीत समेत दो लोग लाभ महल से पांच लोग और शेर-ए-पंजाब से दो लोगों को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक होटल में तीन छात्र शराब पी रहे थे। इनमे एक वेटनरी डॉक्टर भी था। पुलिसकर्मियों ने अंदर जाकर जैसे ही उन्हें उठने के लिए कहा वह अभद्रता करने लगे। एक युवक ने खड़े होकर पुलिसकर्मी को आईकार्ड दिखाने के लिए कहा था और धक्का दे दिया। बस फिर क्या था पुलिस अंदर घुस गई और तीनों लड़कों को दबोच कर उनकी मौके पर ही जमकर खबर ली। तीनों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
---
ग्राहक बनकर होटल में पहुंचे एएसपी
रात के 10:15 बजे थे। पिट्ठू बैग लेकर एएसपी सूरज राय खालसा होटल में पहुंचे। ग्राहक बनकर शराब लेने की बात कही तो उन्हें आसानी से बोतल मिल गई। होटल में शराब और बीयर की व्यवस्था थी। होटल मालिक और कर्मचारी एएसपी को नहीं पहचान पाए। उसके बाद ग्राहक बनकर ही एसपी ने लाभ महल व शेरे पंजाब के होटल की जानकारी भी जुटा ली। तीनों होटलों की जानकारी लेने के बाद एक साथ सदर पुलिस को लेकर छापेमारी की है, जहां पर भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।

--
तीनों होटल पर पुलिस ने सील, थाने में हंगामा
पुलिस की छापेमारी के बाद वहां पर खलबली मच गई और होटल खाली हो गए। पुलिस ने तीन होटल पर अपना ताला लगाते हुए सील लगा दी है। उसके बाद होटल मालिक और उनके परिवार के लोगों ने सदर थाने में पहुंचकर एएसपी से गुहार लगाई है। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए लोगों ने हंगामा भी किया। जिसके चलते पुलिस ने उनको जमकर फटकार भी लगाई। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पूरी जांच पड़ताल करने के बाद सील खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed