फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rahul, road show

राहुल के रोड शो पर शहर में रूट डायवर्जन  

Thu, 06 Oct 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 06 Oct 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
rahul,  road show
पुलिस लाइन में ख्ाड़ी राहुल गांधी के रोड शो के साथ चलने वाली गाड़ियों की जांच करती एसपीजी। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार (आज) राहुल गांधी के शहर में रोड शो के दौरान कई जगह रूट डायवर्जन तो कई मार्गों पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। एसपी ट्रैफिक किरन यादव के अनुसार डायवर्जन का समय सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक रखा गया है। लेकिन कार्यक्रम में बदलाव होने पर इसे घटाया-बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन


रूट डायवर्जन
- दिल्ली, गाजियाबाद और बागपत से भैसाली डिपो जाने वाली बसों को दिल्ली रोड के बजाय वाया कंकरखेड़ा बाईपास से बेगमपुल होकर भेजा जाएगा
- दिल्ली की तरफ से शहर में आने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहनों को परतापुर बाईपास तिराहे से कंकरखेड़ा ओवरब्रिज होते ही बेगमपुल निकाला जाएगा 
- बागपत की तरफ से आने वाले वाहनों को रोहटा रोड से कैंट क्षेत्र होते हुए शीशे वाले गुरुद्वारा से होते हुए भगत चौक से निकाला जाएगा। 
- बागपत, बड़ौत की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें बागपत अड्डा, टीपी नगर होते हुए हापुड़ या गढ़ की ओर जाना है। इन वाहनों को बागपत बाईपास चौराहे से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन्हें कंकरखेड़ा फ्लाईओवर से  जीरो माइल कमिश्नरी आवास चौराहे से तेजगढ़ी चौराहे, एल ब्लॉक होते हुए हापुड़ रोड से निकाला जाएगा।  
विज्ञापन

- बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज बसों जिन्हें भैसाली रोडवेज बस स्टैंड होते हुए दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाना है उन्हें जीरोमाइल, कमिश्नरी चौराहा, यूनिवर्सिटी रोड, तेजगढ़ी, एल ब्लॉक होते हुए हापुड़ रोड निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हापुड़ से मुजफ्फरनगर जाने वाले चौपहिया और भारी वाहनों को एल ब्लॉक तिराहे से तेजगढ़ी, कमिश्नर आवास चौराहा, जीरो माइल, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम फ्लाईओवर से होते हुए निकाला जाएगा। 
- बिजली बंबा बाईपास चौकी से सुपरटेक तिराहा के बीच वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
- हापुड़ की ओर हापुड़ अड्डा और बेगमपुल चौराहे की तरफ जाने वाली बसों को एल ब्लॉक से तेजगढ़ी यूनिवर्सिटी रोड, जेल चुंगी, कमिश्नर आवास चौराहा होते हुए भेजा जाएगा।
- जेल चुंगी और सीताराम की पुलिया से सर्किट हाउस की तरफ जाने वाले वाहनों को कमिश्नरी आवास चौराहा, एलेक्जेंडर क्लब और जीरो माइल होते हुए निकाला जाएगा। 
- बेगमपुल से हापुड़ अड्डे की ओर आने वाली सिटी बसें जीरो माइल, कमिश्नर आवास चौराहा, जेल चुंगी होते हुए जाएंगी।
- मेडिकल से रेलवे स्टेशन जाने वाली सिटी बसों को तेजगढ़ी चौराहे से कमिश्नर आवास चौराहा, जीरो माइल से नैंसी चौराहा, औघड़नाथ मंदिर से मिलेट्री अस्पताल होते हुए निकाला जाएगा।

ये रूट रहेंगे बंद 
- परतापुर तिराहा से शहर की तरफ सभी तरह के वाहन सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे
- सर्किट हाउस और अंबेडकर चौराहे की ओर भी सभी प्रकार के वाहन बंद रहेंगे
- हापुड़ अड्डा चौराहे से इंदिरा चौक, ईव्ज चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहन बंद रहेंगे 
- बच्चा पार्क चौराहे से ईव्ज चौराहा, खैर नगर मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा
- जिस जगह रोड शो गुजरेगा, उधर की तरफ सभी तरह के वाहन बंद रहेंगे

27 साल बाद कांग्रेस में जान फूंकेगा रोड शो 
27 साल से प्रदेश की सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस में राहुल गांधी का रोड शो जान फूंकने का काम करेगा। देवरिया से शुरू हुई यह किसान यात्रा बृहस्पतिवार को अपने आखिरी पड़ाव मेरठ में रैली में तब्दील हो जाएगी। पार्टी का सियासी वजूद जिले में भी मुरझाया हुआ है। पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने गुटबाजी में उलझे जिला व महानगर नेताओं को एकजुट होकर रोड शो में भारी भीड़ जुटाने के निर्देश दिए हैं। पिछले एक सप्ताह से टीम पीके मेरठ में डेरा डाले है। 

इस रोड शो के माध्यम से जिले की सातों विधानसभाओं से टिकट मांगने वाले टिकटार्थियों ने भी भारी भीड़ जुटाकर हाईकमान का दिल जीतने की तैयारी कर रखी है। इन नेताओं की गतिविधियों पर भी टीम पीके नजर रखे हुए है। कांग्रेस में विधानसभा का टिकट मांगने वाले नेताओं की ताकत का आंकलन रोड शो में उनके द्वारा जुटाई गई भीड़ से होगा। पीके ने इसके लिए पहले ही नेताओं को चेता दिया था। साथ ही सभी दावेदारों को अपनी भीड़ अलग-अलग प्वाइंट पर दिखाने के निर्देश दिए थे। 


पीके की रिपोर्ट के बाद ही पार्टी हाईकमान टिकट पर मुहर लगाएगी। टिकट पाने की होड़ में लगे नेता कई दिन से रोड शो की तैयारियों में जुटे हैं। जिलाध्यक्ष विनय प्रधान, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, डॉ. यूसुफ कुरैशी, नसीम कुरैशी, संजय गोयल (गैलेक्सी) एनपी सिंह, अभिमन्यु त्यागी, रमेश धींगड़ा, डॉ. प्रदीप अरोड़ा, जाहिद अंसारी आदि के अलावा अन्य नेताओं ने पूरी ताकत लगा रखी है। संगठन नेताओं का कहना है कि रोड शो में करीब एक हजार कारें और 150 से ज्यादा बसें शामिल होंगी। ये सभी यहां से राहुल गांधी के साथ जंतर-मंतर पर होने वाली रैली में जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed