फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rahul murder case: Rahul Verma brother killed a friend by giving a betel nut, police arrest three including women

राहुल हत्याकांड : राहुल वर्मा भाई ने दोस्त को सुपारी देकर कराई हत्या, पुलिस ने महिला समेत तीन को किया गिरफ्तार

Sat, 30 Oct 2021 10:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 30 Oct 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
Rahul murder case: Rahul Verma brother killed a friend by giving a betel nut, police arrest three including women
- फोटो : Amar Ujala Meerut
मेरठ में मवाना के कुड़ी कमालपुर गांव में हुई राहुल वर्मा की हत्या में उसका सगा भाई और दोस्त ही कातिल निकले। पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संपत्ति और पैसों के लेनदेन में भाइयों में विवाद चल रहा था। इसके चलते भाई ने ही मृतक के दोस्त को सुपारी देकर हत्या कराई। पुलिस ने आरोपी पार्टनर के पास से मृतक का अंगोछा, पर्स आदि बरामद किया है।
विज्ञापन


गांव कुड़ी कमालपुर निवासी राहुल वर्मा (28) सोमवार शाम घर से साइकिल पर मवाना आया था। राहुल का शव मंगलवार सुबह गांव के पास ही सड़क किनारे पड़ा मिला था। राहुल की हत्या गला घोंटकर की गई थी। बृहस्पतिवार को राहुल के पिता नरेश ने राहुल के दोस्त एवं पार्टनर लव गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से मवाना पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए। इनमें लव गुप्ता निवासी काबली गेट मवाना, मृतक का भाई अनुज वर्मा निवासी कुड़ी कमालपुर और बबीता पत्नी सत्तू निवासी बी ब्लाक हस्तिनापुर शामिल हैं। एक आरोपी अविनाश उर्फ मुल्तान निवासी गांव झुनझुनी बहसूमा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में अनुज वर्मा ने बताया कि ननिहाल की 26 बीघा जमीन करीब 85 लाख रुपये में बिकी थी। इसका पैसा राहुल ने स्वयं और मां के संयुक्त खाते में जमा किया था। इसी से चार बीघा जमीन राहुल के नाम और छह बीघा जमीन अनुज ने अपने नाम खरीद ली थी।
 

इसे लेकर दोनों भाइयों में विवाद था। राहुल को रास्ते से हटाने के लिए मार्च में अनुज ने लव गुप्ता से बात की थी। इसकी एवज में लव गुप्ता ने चार लाख रुपये मांगे थे। ढाई लाख रुपये दे दे दिए थे तथा शेष काम होने के बाद देने को कहा था। राहुल को नशे की गोलियां खिलाने के बाद मारा गया था।


हत्या के बाद स्कूटी पर ले गए थे शव
लव गुप्ता ने बताया कि पैसों के लालच में राहुल के भाई अनुज के कहने पर अपने दोस्त अविनाश उर्फ मुल्तान और बबीता को अपने साथ शामिल किया। इन्हें पैसोें का लालच देकर खाना बनवाया। राहुल के खाने में नशे की गोलियां डाल दी। नशा होने पर अंगोछे से राहुल का गला घोट दिया। इसके बाद लव और मुल्तान स्कूटी पर राहुल का शव रखकर सड़क किनारे फेंक आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed