{"_id":"61c397896a2c940b7f01246a","slug":"rahul-kala-s-property-worth-rs-5-crore-seized-in-sotiganj-uproar-by-tenants-meerut-news-mrt570280410","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज पर शिकंजा: राहुल काला की 5 करोड़ की प्रापर्टी जब्त, किरायेदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतीगंज पर शिकंजा: राहुल काला की 5 करोड़ की प्रापर्टी जब्त, किरायेदारों का हंगामा
Thu, 23 Dec 2021 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
सोतीगंज
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में चोरी और लूट के वाहनों का कटान करने के आरोप में जेल में बंद गैंगस्टर इरफान उर्फ राहुल काला की सोतीगंज में 5 करोड़ रुपये कीमत का तीन मंजिला मकान और 11 दुकानें बुधवार को पुलिस-प्रशासन ने जब्त कर ली। ढोल बजाकर मुनादी कर रही पुलिस का किरायेदारों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने किरायेदारों का सामान निकलवाया और ताला अपना ताला डालकर संपत्ति जब्त कर ली।
राहुल काला सोतीगंज का शातिर कबाड़ी है। सभी साक्ष्य जुटाने के बाद डीएम के आदेश पर एएसपी सूरज राय सदर बाजार, रेलवे रोड और महिला थाना पुलिस समेत दंगा नियंत्रण के प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को लेकर सोतीगंज में राहुल काला के मकान पर पहुंचे। यहां पर तीन परिवार किराए पर रह रहे थे। जाते ही पुलिस ने पहले जब्ती की मुनादी कराई तो किरायेदारों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर दिया। पुलिस ने यहां से एक पल्सर बाइक, एक स्कूटी भी बरामद की है। एक दोपहिया वाहन राहुल काला के नाम पर और है। उसे भी पुलिस कब्जे में लेगी।
हम हो गए बेघर, कहा जाएं
एएसपी सूरज राय से किरायेदारों नेकहा कि हम बेघर हो गए, अब हम कहां ज्राए। इस पर एएसपी ने कहा कि पहले नोटिस दे दिया था, इसके बावजूद क्यों खाली नहीं किया। पुलिस ने किसी की एक न सुनी और अपनीकार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
कई राज्यों में राहुल काला का नेटवर्क
राहुल काला दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड समेत कई राज्यों और आसपास के जिलों चोरी और लूट के वाहनों का कटान करता था और उनके पार्ट्स बड़े पैमाने पर बेचा करता था। राहुल काला के खिलाफ मेरठ जिले के कई थानों में दस मुकदमे दर्ज हैं। राहुल काला पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था, इसकी विवेचना रेलवे रोड पुलिस कर रही थी।
पांच करोड़ है कीमत
राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है। मौके से एक पल्सर और एक स्कूटी भी बरामद की गई है। ग्राउंड फ्लोर पर ग्यारह दुकान जबकि ऊपर तीन मंजिला घर पर ताला लगा दिया है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। -सूरज राय, एएसपी कैंट मेरठ।