फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RAF tests preparedness to deal with riots

Meerut News: दंगे से निबटने के लिए आरएएफ ने परखी तैयारी

Sun, 16 Nov 2025 03:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 16 Nov 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
RAF tests preparedness to deal with riots
दंगे जैसी स्थिति से निपटने के लिए थाने पर अभ्यास के लिए पहुंची आरएएफ की कंपनी स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। आरएएफ ने थाना पुलिस के साथ की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अभ्यास कर अपनी तैयारियों को परखा। इसमें देखा गया कि दंगा होने की स्थिति में आरएएफ मेरठ से कितने समय में हस्तिनापुर पहुंच सकती है।
विज्ञापन

आरएएफ 108 बटालियन के कमांडेंट धनसिंह बिष्ट के निर्देशानुसार उप कमांडेंट सतीश सांगवान एवं सहायक कमांडेंट उदय भान सिंह कंपनी के साथ क्यू आर सी एस ड्रिल के लिए हस्तिनापुर थाने पर पहुंचने के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

उप कमांडेंट सतीश सांगवान ने बताया कि इस ड्रिल का मुख्य उद्देश्य यह देखना है कि यदि क्षेत्र में दंगा फसाद हो जाता है तो पुलिस की कॉल पर कम से कम कितने समय में आरएएफ कंपनी पहुंचकर दंगा नियंत्रण कर सकती हैं । इसी उद्देश्य से यह ड्रिल की गई । उप कमांडेंट सतीश सांगवान ने बताया कि मुख्यालय से हस्तिनापुर पहुंचने में कंपनी ने एक घंटा 35 मिनट का समय लिया। थाने पर पहुंची आरएएफ कंपनी के जवानों ने थाना पुलिस के साथ देंगे जैसे हालातों से निपटाने का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed